रायगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा के नशीले पदार्थों पर चला बुलडोजर, 16 NDPS मामलों का 415 किलो गांजा भट्ठी में नष्ट
रायगढ़। नशे के कारोबार पर कार्रवाई के बाद अब जब्त मादक पदार्थों के Safe Disposal की प्रक्रिया भी रायगढ़ पुलिस ने पूरी कर दी है। जिले के अलग-अलग 16 NDPS प्रकरणों में जब्त गांजा और प्रतिबंधित नशीली दवाइयों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। नष्टीकरण किए गए मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 8 लाख 26 हजार 399 रुपये बताई गई है।

पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व जिला स्तरीय Drug Disposal Committee के अध्यक्ष एवं उप पुलिस महानिरीक्षक-सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने किया।
कार्रवाई के दौरान रायगढ़ जिले के 16 NDPS मामलों में जब्त 415.991 किलोग्राम गांजा और 03 नग गांजा पौधों का विधिवत नष्टीकरण किया गया। गांजे को एसएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, जामगांव प्लांट की भट्ठी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जलाकर नष्ट किया गया।वहीं, अलग-अलग NDPS प्रकरणों में जब्त प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का भी Disposal किया गया। इसमें 108 नग प्रतिबंधित सिरप और 529 नग प्रतिबंधित टेबलेट/कैप्सूल, यानी कुल 637 नग नशीली दवाइयां शामिल थीं।

इन दवाइयों को प्लांट परिसर के पास बुलडोजर एवं रोड रोलर से कुचलने के बाद गड्ढे में दबाकर विधिवत नष्ट किया गया।यानी कार्रवाई सिर्फ जब्ती तक सीमित नहीं रही, बल्कि न्यायिक एवं विभागीय प्रक्रिया के तहत जब्त सामग्री को Final Disposal तक पहुंचाया गया। पूरी प्रक्रिया में निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।यह पूरी कार्रवाई जिला स्तरीय Drug Disposal Committee की निगरानी में संपन्न हुई।

समिति के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह, सदस्य अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़, उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़, अभिषेक तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी सहित पंचों की मौजूदगी में नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।
रायगढ़ पुलिस के अनुसार, NDPS मामलों में जब्त मादक पदार्थों और प्रतिबंधित दवाइयों के नष्टीकरण की यह प्रक्रिया कानून के तहत निर्धारित व्यवस्था का हिस्सा है, जिससे जब्त सामग्री को सुरक्षित तरीके से Disposal किया जा सके।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply