कहानी भी, संदेश भी… साइबर क्राइम के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का Cinematic वार

162 फिल्में, 11 राज्य और रूस तक पहुंचा संदेश: रायगढ़ पुलिस की Cyber Awareness पहल का भव्य समापन

“संकल्प : साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़” थीम पर हुई लघु फिल्म प्रतियोगिता, 7 सप्ताह में करीब 2 लाख लोगों तक पहुंचा साइबर जागरूकता अभियान; विजेताओं को ₹5.25 लाख की पुरस्कार राशि से किया गया सम्मानित

रायगढ़, 3 अक्टूबर। साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे के बीच आमजन, खासकर युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल का आज भव्य समापन हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता का समापन एवं सम्मान समारोह 3 अक्टूबर को पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम, रायगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार विशेष साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म “The Cyber Trap” की स्क्रीनिंग भी की गई।पूरे आयोजन ने Cyber Safety के संदेश को पुलिस की पारंपरिक जागरूकता गतिविधियों से आगे ले जाकर Cinema, Creativity और Youth Participation से जोड़ने का काम किया।

खास बात यह रही कि “संकल्प : साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़” थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता को देशभर से जबरदस्त response मिला। 11 राज्यों के 35 जिलों से कुल 162 फिल्म प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जबकि रूस से भी एक फिल्म प्रतियोगिता में पहुंची।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत चिन्हित 25 सेवा गतिविधियों में साइबर जागरूकता को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ Cyber Crime की चुनौती भी लगातार बढ़ रही है और ऐसे समय में जागरूकता एवं सतर्कता ही डिजिटल सुरक्षा की मजबूत आधारशिला है। युवाओं को रोचक और रचनात्मक माध्यमों से साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देने की रायगढ़ पुलिस की पहल सराहनीय है।

वित्त मंत्री ने कहा कि युवाओं को केवल स्वयं साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें “साइबर जागरूकता के दूत” के रूप में तैयार किया जाना जरूरी है, ताकि वे अपने परिवार, दोस्तों और समाज के अन्य लोगों को भी Digital Safety के प्रति जागरूक कर सकें।

कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने साइबर जागृति अभियान और तकनीक आधारित जनजागरूकता प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि AI और आधुनिक तकनीक का उपयोग यदि जनहित और जागरूकता के लिए किया जाए तो यह समाज को अधिक सुरक्षित बनाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। रायगढ़ पुलिस द्वारा युवाओं की प्रतिभा को साइबर सुरक्षा के संदेश से जोड़ना इसी दिशा में सार्थक पहल है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साइबर जागृति अभियान और लघु फिल्म प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए कहा कि Digital Era में Cyber Crime एक नई चुनौती के रूप में सामने आया है। इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” चलाया गया। अभियान के सात सप्ताह के दौरान रायगढ़ जिले में विभिन्न माध्यमों के जरिए करीब 2 लाख लोगों को साइबर जागरूकता से जोड़ा गया।

इसी अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने “संकल्प : साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़” थीम पर लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की। इसका उद्देश्य युवाओं की Creativity को Cyber Safety के संदेश से जोड़कर उसे अधिक प्रभावी तरीके से समाज तक पहुंचाना था।समारोह में रायगढ़ पुलिस द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार विशेष शॉर्ट फिल्म “The Cyber Trap” की स्क्रीनिंग की गई। यह फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थी, बल्कि रायगढ़ पुलिस द्वारा आमजन में साइबर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अलग से तैयार की गई है।

“The Cyber Trap” में मुख्य किरदारों में एसएसपी शशि मोहन सिंह, अनिल सोनी, मयंक मिश्रा, उत्तम प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सानिया गुप्ता, लीना ठाकुर, दिपेश महंत और हर्ष बैरागी सहित रायगढ़ पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एवं निर्देशन ऋभू समर्थ सिंह ने किया है।

प्रतियोगिता को मिले देशव्यापी response को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि 11 राज्यों के 35 जिलों से 162 फिल्में प्राप्त हुईं। छत्तीसगढ़ के अलावा विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया, वहीं रूस से भी एक फिल्म की entry प्राप्त हुई। प्रतियोगिता के आयोजन में रोटरी क्लब रायगढ़ का विशेष सहयोग रहा, जबकि management की जिम्मेदारी Take 3 Studios ने संभाली।

प्रतियोगिता के निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन के लिए फिल्म निर्माण एवं कला क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया था। इसमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त फिल्म “भूलन: द मेज़” के निर्देशक मनोज वर्मा, देश-विदेश में अपने फिल्मी कार्यों के लिए पहचान बना चुके योगेंद्र चौबे तथा अनुभवी रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता, डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार एवं अभिनय प्रशिक्षक सुनील चिपड़े शामिल रहे।

निर्णायक मंडल के अनुसार प्रतियोगिता में प्राप्त फिल्मों में Quality और Creativity दोनों देखने को मिलीं। दोनों श्रेणियों में Top-3 फिल्मों का चयन आसान नहीं था और कई प्रविष्टियों के बीच अंतर बेहद कम रहा।प्रतियोगिता की श्रेणी “अ” यानी 3 से 6 मिनट अवधि में स्वपनिल कोटरीवार की फिल्म “दूसर छोर” ने प्रथम स्थान हासिल किया।

होमेन्द्र कुमार की “जरूरत” दूसरे और प्रकाश पटेल की “गुपचुप ठेला” तीसरे स्थान पर रही।वहीं श्रेणी “ब” यानी 1 से 3 मिनट अवधि में दीपक जायसवाल की फिल्म “एक्सेस लिंक” ने पहला स्थान प्राप्त किया। तुषार सोलंकी की “Dial 1930” दूसरे और समीर चन्द्रा की “Golden Hour” तीसरे स्थान पर रही।श्रेणी “अ” में प्रथम विजेता को ₹1 लाख, द्वितीय को ₹75 हजार और तृतीय विजेता को ₹50 हजार की पुरस्कार राशि दी गई। इसी तरह श्रेणी “ब” में प्रथम विजेता को ₹75 हजार, द्वितीय को ₹50 हजार और तृतीय विजेता को ₹25 हजार की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। दोनों श्रेणियों को मिलाकर विजेताओं को कुल ₹5.25 लाख की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में दुर्ग सांसद विजय बघेल, महापौर नगर निगम जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा गबेल, अरुणधर दीवान, गुरूपाल भल्ला, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत CEO अभिजीत बबन पठारे, एडिशनल एसपी अनिल सोनी, CSP मयंक मिश्रा, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, रोटरी क्लब रायगढ़ अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिव सुनील रामदास सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक, चयनित प्रतिभागी तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।

रायगढ़ पुलिस की यह पहल साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता को केवल भाषणों और पोस्टर तक सीमित रखने के बजाय Creative Storytelling और Short Films के जरिए लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक अलग प्रयोग के रूप में सामने आई। प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग हिस्सों से मिली 162 entries और रूस से पहुंची फिल्म ने इस पहल को एक व्यापक मंच दिया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!