युवा संकल्प-II का आगाज, SSP शशि मोहन सिंह बोले- नशामुक्त समाज सिर्फ Police Action से नहीं, Community के साथ बनेगा

“नशे को गांव में जगह नहीं देंगे” — बेलजोर में SSP शशि मोहन सिंह का संकल्प, बोले- नशे के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई की जरूरत

रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026। बेलजोर में सोमवार को ‘युवा संकल्प–II’ के दूसरे चरण का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने नशे के खिलाफ सामाजिक भागीदारी को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए ग्रामीणों से अपने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नशे की समस्या सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि परिवार, स्कूल, युवा, महिलाएं और पूरा Community मिलकर ही इसके खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ सकते हैं

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गारे पेल्मा कोल माइंस IV/4 के CSR initiative के तहत जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के सहयोग तथा ‘आगाज़–एक नई पहल संस्था’ के साथ मिलकर ‘युवा संकल्प–II’ परियोजना के द्वितीय चरण की शुरुआत ग्राम बेलजोर में की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ SSP शशि मोहन सिंह, हिंडाल्को के HR हेड प्रेम कुमार सिंह, ग्राम पंचायत बेलजोर की उपसरपंच बिमला सिदार और वरिष्ठ नागरिकों ने प्लाक आर्ट का अनावरण कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान ‘आगाज़–एक नई पहल संस्था’ की अध्यक्ष मोनिका इजारदार, प्रकाश जायसवाल, राजेंद्र साहू, जय कुमार चौहान, टिकेश्वरी चौहान, किरण राठिया, लक्ष्मी चौहान सहित संस्था की टीम मौजूद रही।

युवा संकल्प–II में इस बार चार प्रमुख Focus Area रखे गए हैं। नशामुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने के साथ महिला सशक्तिकरण, Skill Development और Livelihood Generation को भी परियोजना से जोड़ा गया है। आसपास के गांवों में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर रहेगा।परियोजना के तहत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा महिलाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में काम किया जाएगा।

वहीं स्कूल Dropout विद्यार्थियों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 10वीं और 12वीं की Open School परीक्षा के जरिए पढ़ाई पूरी करने में सहयोग देने की योजना भी शामिल है।हिंडाल्को की CSR हेड रंजना नाग ने बताया कि युवा संकल्प–II का उद्देश्य केवल नशामुक्ति तक सीमित नहीं है।

शिक्षा, Skill, रोजगार और Social Awareness के जरिए युवाओं, महिलाओं और पूरे Community को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर और नशामुक्त समाज की दिशा में काम करना परियोजना का व्यापक लक्ष्य है।

कार्यक्रम में SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, सभ्यता और यहां के सरल-सहज लोगों से रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद जैसी चुनौती के खिलाफ प्रदेश ने सामूहिक प्रयासों से निर्णायक सफलता हासिल की है और अब उसी collective spirit के साथ नशे के खिलाफ भी लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

SSP ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे को केवल पुलिस की समस्या मानने से इसका समाधान संभव नहीं है। नशे के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के साथ अपराध, घरेलू विवाद, आर्थिक संकट, सामाजिक असुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं जैसी समस्याएं भी बढ़ती हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पिछले एक वर्ष में करीब साढ़े चार सौ लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में गई, ऐसे में नशे की हालत में वाहन चलाना खुद के साथ-साथ दूसरे लोगों की जिंदगी के लिए भी गंभीर खतरा है।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी इससे बचाने की अपील की। वहीं महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए SSP ने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की मजबूत आधारशिला हैं। यदि महिलाएं नशे के खिलाफ संगठित होकर आगे आती हैं, तो इसका सीधा असर पूरे परिवार और गांव पर पड़ता है।

SSP शशि मोहन सिंह ने बेलजोर के ग्रामीणों से अपने गांव को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए आज से ही ठोस प्रयास शुरू करने होंगे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे मिलकर ऐसा वातावरण तैयार करें, जहां युवाओं के लिए नशे की जगह शिक्षा, Skill, रोजगार और सकारात्मक गतिविधियां हों।कार्यक्रम में ग्राम बेलजोर के बच्चों ने नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता पर आधारित नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति दी। बच्चों ने नशे से होने वाले सामाजिक नुकसान के साथ स्वच्छ और स्वस्थ गांव का संदेश भी दिया। वहीं ग्राम कोडकेल के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।

इस दौरान ‘युवा संकल्प–I’ के तहत ग्राम कोडकेल में नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने जागरूकता अभियान और सामुदायिक सहभागिता के जरिए नशे के खिलाफ सामाजिक माहौल तैयार करने में योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने बेलजोर को 100 प्रतिशत नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। महिलाओं ने SSP शशि मोहन सिंह को भरोसा दिलाया कि वे युवाओं को नशे से दूर रखने और नशे से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सामुदायिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएंगी। ग्रामीणों ने भी ‘युवा संकल्प–II’ को सफल बनाने के लिए अपनी सहभागिता और सहयोग का आश्वासन दिया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!