चिरमिरी प्रेस क्लब में पत्रकारों का भव्य सम्मान, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- पत्रकार देवर्षि नारद के असली वंशज

चिरमिरी प्रेस क्लब में पत्रकारों का भव्य सम्मान, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- पत्रकार देवर्षि नारद के असली वंशज

चिरमिरी। चिरमिरी प्रेस क्लब में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारों का सम्मान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का काम करते हैं। उन्होंने पत्रकारों को देवर्षि नारद के असली वंशज बताते हुए कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज तक सही और जरूरी जानकारी पहुंचाना है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पत्रकार सावन कुमार भी विशेष रूप से चर्चा में रहे जिन्हे सम्मानित किया गया,सावन कुमार लगातार ग्राउंड पर जाकर मौके से रिपोर्टिंग करने के लिए पहचाने जाते हैं। किसी घटना या जनसमस्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति को कैमरे के माध्यम से सामने लाना उनकी रिपोर्टिंग की खास शैली है,स्थानीय स्तर की समस्याओं से लेकर क्षेत्र की महत्वपूर्ण गतिविधियों तक, सावन कुमार लगातार ground level पर सक्रिय रहकर कवरेज करते हैं, मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी लेना, घटनास्थल की स्थिति को करीब से समझना और फिर उसे समाचार के रूप में सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है।

सम्मान समारोह में क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पत्रकारों ने भी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय साथियों की भूमिका को सराहा। कार्यक्रम के दौरान सभी सम्मानित पत्रकारों का अभिनंदन किया गया।

पत्रकार सम्मान समारोह ने न सिर्फ पत्रकारों के योगदान को सम्मान दिया, बल्कि ground reporting के जरिए समाज की आवाज को सामने लाने वाले पत्रकारों के महत्व को भी रेखांकित किया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!