वृद्धजन दिवस पर सिविल अस्पताल में खरसिया पुलिस की संवेदनशील पहल, शॉल-श्रीफल भेंट कर बुजुर्गों का किया सम्मान

वृद्धजन दिवस पर सिविल अस्पताल में खरसिया पुलिस की संवेदनशील पहल, शॉल-श्रीफल भेंट कर बुजुर्गों का किया सम्मान

मजिस्ट्रेट मीनाक्षी नाग एवं मजिस्ट्रेट मृणालिनी कातुलकर की मौजूदगी में वृद्धजनों से की आत्मीय मुलाकात, सम्मान के साथ दिया अपनत्व का संदेश

खरसिया। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर खरसिया पुलिस की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके प्रति संवेदनशीलता का संदेश देने के लिए विशेष पहल की गई। सिविल अस्पताल खरसिया में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में मौजूद वृद्धजनों से पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने आत्मीय मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

इस अवसर पर वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल, भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बुजुर्गों से बातचीत की और उनके जीवन के अनुभवों को भी जाना। कार्यक्रम में मजिस्ट्रेट मीनाक्षी नाग एवं मृणालिनी कातुलकर, डॉक्टर दिलेश्वर पटेल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल वृद्धजनों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि समाज में उनके प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी रहा। वृद्धावस्था जीवन का वह पड़ाव है, जहां व्यक्ति को सबसे अधिक अपनेपन, सम्मान और सहयोग की जरूरत होती है। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने परिवार और आसपास मौजूद बुजुर्गों की भावनाओं, जरूरतों और सम्मान का विशेष ध्यान रखे।

इस अवसर पर SDOP खरसिया सतीश भार्गव ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों से परिवार और समाज को बहुत कुछ दिया है। उनका सम्मान करना हमारी संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। वृद्धजनों की सुरक्षा, सम्मान और उनकी बातों को महत्व देना केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस भी समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेदनशीलता और सहयोग की भावना से खड़ी है।

उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें यह एहसास कराना कि वे समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं, अपने आप में एक बड़ी सेवा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में यह संदेश पहुंचता है कि बुजुर्गों का सम्मान केवल एक दिन की औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे व्यवहार और संस्कार का हिस्सा होना चाहिए।

सिविल अस्पताल में आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के प्रति पुलिस एवं प्रशासन की आत्मीयता देखने को मिली। शॉल और सम्मान सामग्री भेंट किए जाने के दौरान बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि उम्र बढ़ने के साथ सम्मान कम नहीं, बल्कि और बढ़ना चाहिए। खरसिया पुलिस की यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सुरक्षा और संवेदनशीलता की दिशा में एक सकारात्मक संदेश के रूप में सामने आई।

खरसिया पुलिस चौकी से ए,एस आई मनोज पटेल, आरक्षक धनंजय कश्यप, आरक्षक साविल चंद्रा इस मौके पर उपस्थित रहे

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!