रूस तक पहुंची रायगढ़ पुलिस की Cyber Awareness मुहिम, 162 फिल्मों ने दिखाई डिजिटल अपराध के खिलाफ आवाज
₹1 लाख तक के इनाम वाली फिल्म प्रतियोगिता में देशभर से जबरदस्त भागीदारी, 3 अक्टूबर को होगा बड़ा ऐलान; SSP शशि मोहन सिंह की पहल में अब ‘The Cyber Trap’ भी दिखाएगी साइबर ठगी का खतरनाक चेहरा
रायगढ़। साइबर अपराध आज सिर्फ मोबाइल या इंटरनेट की समस्या नहीं रह गया है, बल्कि आम आदमी की मेहनत की कमाई और उसकी डिजिटल सुरक्षा से सीधे जुड़ा खतरा बन चुका है। इसी खतरे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने जागरूकता को एक नए और Creative अंदाज में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की, जिसका असर अब दिखाई देने लगा है।
रायगढ़ पुलिस की लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 फिल्में पहुंचीं और इनमें एक फिल्म रूस से भी आई है।यानी साइबर जागरूकता की यह मुहिम अब रायगढ़ से निकलकर National से International platform तक पहुंच चुकी है।
इस पूरी पहल के पीछे रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता को लेकर दिखाई गई गंभीरता खास तौर पर सामने आती है। SSP शशि मोहन सिंह ने न केवल इस अभियान को आगे बढ़ाया, बल्कि युवाओं और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों को साइबर अपराध जैसे गंभीर विषय पर अपनी Creative सोच के साथ सामने आने का अवसर भी दिया। उनकी पहल का मकसद सिर्फ अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध होने से पहले लोगों को Alert करना है।
इसी सोच के तहत 10 सितंबर 2026 को कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान SSP शशि मोहन सिंह ने लघु फिल्म प्रतियोगिता की जानकारी दी थी। इसके बाद प्रतियोगिता में युवाओं और फिल्म निर्माताओं की दिलचस्पी लगातार बढ़ती गई। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि भी युवाओं के उत्साह और आग्रह को देखते हुए बढ़ाकर 29 सितंबर की गई।
नतीजा यह रहा कि छत्तीसगढ़ के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से फिल्मों की एंट्री आई और एक फिल्म ने रूस से पहुंचकर इस अभियान को International participation भी दे दी।अब इन फिल्मों का मूल्यांकन भी साधारण तरीके से नहीं हो रहा है। प्रतियोगिता की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए फिल्म जगत से जुड़े अनुभवी लोगों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है। इनमें मनोज वर्मा शामिल हैं, जिनके निर्देशन में बनी ‘भूलन: द मेज़’ को सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ था। निर्णायक मंडल में योगेंद्र चौबे तथा अनुभवी रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता, डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार एवं अभिनय प्रशिक्षक सुनील चिपड़े भी शामिल हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल है—कौन सी फिल्म बाजी मारेगी?
इसका जवाब 3 अक्टूबर 2026 को मिलेगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम, रायगढ़ में परिणाम घोषणा और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। विजेता फिल्मों को सम्मानित करने के साथ उनकी स्क्रीनिंग भी की जाएगी और यहां बात सिर्फ सम्मान की नहीं है, बल्कि Cash Prize भी काफी आकर्षक रखा गया है।
3 से 6 मिनट की शॉर्ट फिल्म यानी श्रेणी ‘अ’ में प्रथम पुरस्कार ₹1 लाख, द्वितीय ₹75 हजार और तृतीय ₹50 हजार रखा गया है। वहीं अधिकतम 3 मिनट की फिल्म/रील यानी श्रेणी ‘ब’ में प्रथम पुरस्कार ₹75 हजार, द्वितीय ₹50 हजार और तृतीय ₹25 हजार दिया जाएगा।लेकिन 3 अक्टूबर के समारोह में सिर्फ प्रतियोगिता की विजेता फिल्मों पर ही नजर नहीं रहेगी।
रायगढ़ पुलिस अपनी खुद की तैयार की गई साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म “The Cyber Trap” की भी विशेष स्क्रीनिंग करेगी।यह फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं है। इसे रायगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों को साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार किया है।
खास बात यह है कि इस फिल्म में पर्दे पर पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी ही नजर आएंगे। फिल्म में मुख्य किरदारों में SSP शशि मोहन सिंह, अनिल सोनी, मयंक मिश्रा, उत्तम प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सानिया गुप्ता, लीना ठाकुर, दिपेश महंत और हर्ष बैरागी सहित रायगढ़ पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी दिखाई देंगे।
फिल्म की कहानी और निर्देशन ऋभू समर्थ सिंह ने किया है।दरअसल, Cyber Crime का सबसे बड़ा हथियार कई बार कोई तकनीकी सिस्टम नहीं, बल्कि लोगों का भरोसा और उनकी अनजानगी होती है। कभी Fake Police Officer बनकर, कभी Digital Arrest का डर दिखाकर, कभी बैंक अधिकारी बनकर तो कभी किसी Link या App के जरिए लोगों को निशाना बनाया जाता है। ऐसे में पुलिस की यह पहल केवल एक फिल्म प्रतियोगिता तक सीमित नहीं दिखाई देती, बल्कि Awareness को जन-अभियान बनाने की कोशिश के तौर पर सामने आ रही है।
रायगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम में पहुंचकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें। क्योंकि साइबर अपराध से बचने का पहला कदम अक्सर शिकायत दर्ज कराने के बाद नहीं, बल्कि सही समय पर जागरूक होने से शुरू होता है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply