NKB National News Ground Report
खरसिया। बिलासपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के खरसिया आगमन पर शहर में खासा उत्साह देखने को मिला। IG के स्वागत के लिए पुलिस और सामाजिक संगठनों की ओर से खास तैयारियां की गई थीं। जैसे ही IG रामगोपाल गर्ग खरसिया पहुंचे, आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय संस्कृति की झलक करमा नृत्य की प्रस्तुति के जरिए दिखाई दी। इस दौरान आसमान से हुई हल्की बारिश ने भी कुछ देर के लिए माहौल को और खुशनुमा बना दिया।
IG के साथ रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, DSP उत्तम सिंह, SDOP सतीश भार्गव सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। IG के आगमन को लेकर खरसिया पुलिस ने सुरक्षा और traffic व्यवस्था को लेकर भी व्यापक तैयारी की थी। TI त्रिनाथ त्रिपाठी, Sub Inspector अमरनाथ शुक्ला सहित थाना और चौकी की टीम सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रही।

अग्रसेन चौक पर सैंकड़ो लोगों ने लिया Cyber और Road Safety का संकल्प
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में Cyber Awareness और Road Safety Campaign आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राज्यगीत अरपा पैरी के धार के साथ हुई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, युवा और सामाजिक संगठन के सदस्य मौजूद रहे। IG रामगोपाल गर्ग ने सैंकड़ो नागरिकों को सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई।
इस दौरान SSP शशिमोहन सिंह ने अपने संबोधन में साइबर अपराध की गंभीरता पर बात रखते हुए कहा कि आज के समय में लोगों का personal data और digital information बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर भी नागरिकों से नियमों का पालन करने और helmet पहनने की अपील की।
SSP ने हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार police के साथ मिलकर सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में काम कर रही है और इस तरह के campaigns समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
IG रामगोपाल गर्ग का संदेश—Cyber Alert रहें, Helmet जरूर पहनें
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए IG रामगोपाल गर्ग ने खरसिया की जनता के बीच पहुंचने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से खरसिया आने का कार्यक्रम बन रहा था और आज यहां आकर लोगों के बीच रहकर उन्हें काफी अच्छा लगा।
IG ने कहा कि आज हर नागरिक का Cyber Aware होना जरूरी है। ऑनलाइन ठगी और digital fraud से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने Road Safety पर जोर देते हुए कहा कि Helmet केवल नियम नहीं, बल्कि जिंदगी की सुरक्षा है।
उन्होंने हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अंकित अग्रवाल, प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल सहित पूरी टीम को बधाई दी।

IG ने खुद संभाली Bike की Command, Helmet का दिया Live Message
कार्यक्रम के बाद राहगीरों और नागरिकों को हेलमेट वितरित किए गए। खास बात यह रही कि IG रामगोपाल गर्ग ने खुद बाइक चलाकर जागरूकता रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने helmet पहनकर लोगों को यह message दिया कि सड़क पर सुरक्षा के लिए नियमों का पालन केवल आम नागरिक ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

IG का खुद बाइक चलाकर अभियान में शामिल होना कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा और मौके पर मौजूद लोगों ने भी इसकी सराहना की।
IG-SSP पहुंचे 134 साल पुराने अखंड राम सप्ताह में
इसके बाद IG रामगोपाल गर्ग और SSP शशिमोहन सिंह खरसिया के गंज बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां 134 वर्षों से आयोजित हो रहे अखंड राम सप्ताह में शामिल हुए।
मंदिर में पूजा-अर्चना और राम नाम की फेरी के साथ धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया गया। इस दौरान बच्चों ने भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

IG रामगोपाल गर्ग ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि खरसिया जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक शहर में युवाओं और बच्चों का सनातन संस्कृति एवं धार्मिक आयोजनों से जुड़ना सुखद है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान रूही अग्रवाल की शिव तांडव प्रस्तुति की भी IG ने विशेष रूप से सराहना की।
IG के आगमन से खरसिया में दिखा अलग उत्साह
पूरे कार्यक्रम के दौरान खरसिया का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा। एक तरफ Cyber Security और Road Safety जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता अभियान चला, तो दूसरी तरफ करमा नृत्य, भक्ति संगीत और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को सामाजिक और सांस्कृतिक रंग दे दिया।
IG रामगोपाल गर्ग और SSP शशिमोहन सिंह की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। Police, public और social organization की एक साथ भागीदारी ने यह संदेश दिया कि जागरूक और सुरक्षित समाज बनाने की जिम्मेदारी केवल पुलिस की नहीं, बल्कि हर नागरिक की है।

कार्यक्रम में DSP उत्तम सिंह, SDOP सतीश भार्गव, TI त्रिनाथ त्रिपाठी, Sub Inspector अमरनाथ शुक्ला सहित थाना एवं चौकी की टीम के अलावा हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, बंटी सोनी, प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अंकित अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, राजेश अग्रवाल घंसू, राजेंद्र अग्रवाल नूतन, हनुमान अग्रवाल, विनय कबूलपुरिया, रतन अग्रवाल, बाऊ अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, साहिल सारथी, हर्ष शर्मा, संजय कंकरवाल, महिला विंग अध्यक्ष आशा अग्रवाल, उपाध्यक्ष बबीता गुप्ता सहित संस्था के सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।




























NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply