तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान: अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 विद्यार्थियों का चयन

तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान: अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 विद्यार्थियों का चयन

रायगढ़, 8 अगस्त 2026। तमनार क्षेत्र के ग्रामीण और आदिवासी बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गारे पेलमा-3, गारे पेलमा-2 और पेलमा माइनिंग परियोजनाओं की सामाजिक सरोकार शाखा अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अदाणी जवाहर नवोदय विद्यालय कोचिंग सेंटर के 39 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों के लिए हुआ है।यह सेंटर का अब तक का सबसे बेहतर रिजल्ट है।

चयनित विद्यार्थियों में 34 का एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, 1 का जवाहर नवोदय विद्यालय, 3 का उत्कर्ष विद्यालय और 1 विद्यार्थी का सैनिक स्कूल में चयन हुआ है।ग्रामीण और आदिवासी अंचलों से आने वाले इन बच्चों ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

खास बात यह है कि बच्चों को बेहतर तैयारी का अवसर देने वाला यह कोचिंग सेंटर पूरी तरह नि:शुल्क है। यहां विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं के साथ Study Material, मार्गदर्शन और Practice Tests की सुविधा भी दी जाती है।मिलूपारा के 17 बच्चों का चयन तमनार का मिलूपारा गांव इस साल सफलता की खास मिसाल बना है।

गांव के 17 विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में चयन हुआ है। इनमें ज्यादातर बच्चे श्रमिक परिवारों से हैं। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच इन बच्चों की सफलता ने यह साबित किया है कि अगर सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो गांवों की प्रतिभाएं भी बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं।

तीन साल में 87 बच्चों का चयन अदाणी फाउंडेशन का यह शिक्षा अभियान पिछले तीन वर्षों से लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है। वर्ष 2023 से अब तक 87 विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सैनिक स्कूल और उत्कर्ष विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में हो चुका है।

इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की मेहनत के साथ शिक्षकों का समर्पण, अभिभावकों का सहयोग और अदाणी फाउंडेशन की टीम के लगातार प्रयास महत्वपूर्ण रहे हैं। बच्चों की इस उपलब्धि से तमनार क्षेत्र में शिक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल बना है और दूसरे विद्यार्थियों को भी अपने सपनों के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।अदाणी फाउंडेशन शिक्षा को सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हुए ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

इस पहल से बच्चों को अच्छी शिक्षा के रास्ते मिल रहे हैं, साथ ही उनके परिवारों और समुदायों में भी शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!