जंगल में सजा था जुए का दरबार, Police की अचानक Entry से मचा हड़कंप! 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹3.22 लाख का सामान जब्त
रायगढ़। जंगल की आड़ में चल रहे जुए के खेल पर रायगढ़ पुलिस ने अचानक दबिश देकर बड़ा शिकंजा कसा। धरमजयगढ़ क्षेत्र के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में 52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से ₹22,180 नकद, सात मोबाइल फोन और चार मोटरसाइकिल जब्त की गईं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹3,22,180 बताई गई है।
यह कार्रवाई जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जंगल के भीतर जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक Rahul Uikey के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम तैयार की गई। इसमें थाना साइबर, पुलिस लाइन रायगढ़ और थाना धरमजयगढ़ के पुलिसकर्मी शामिल थे।
सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम दर्रीडीह-खलबोरा के बीच जंगल पहुंची। गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी की गई और मौके पर छापा मारा गया। यहां छह लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते मिले। Police Action के दौरान आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से नकदी, मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल जब्त की गईं।
गिरफ्तार आरोपियों में अमित केरकेट्टा (30 वर्ष), निवासी सिविल लाइन धरमजयगढ़; स्वरूप टोप्पो (22 वर्ष), निवासी कांसाबेल; जोगेंद्र एक्का (40 वर्ष), निवासी दर्रीडीह; वृंदावन गुप्ता (35 वर्ष), निवासी दर्रीडीह; सुरेश सारथी (36 वर्ष), निवासी शाहपुर; और नारायण बाईन (50 वर्ष), निवासी बेहरापारा शामिल हैं।
सभी आरोपी धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से संबंधित बताए गए हैं।पुलिस ने मौके से ₹22,180 नकद और सात मोबाइल फोन के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BC 4286, CG 13 AM 3427, CG 13 AR 5149 तथा एक बिना नंबर की डिस्कवर मोटरसाइकिल जब्त की। पूरी जब्ती की कीमत ₹3,22,180 आंकी गई है। मामले में थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 337/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
इसके अलावा सभी छह आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक Rahul Uikey के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप निरीक्षक Praveen Kumar, प्रधान आरक्षक Prakash Giri, Shyam Dev Sahu, थाना साइबर और पुलिस लाइन की विशेष टीम तथा थाना धरमजयगढ़ के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
एसएसपी Shashi Mohan Singh ने स्पष्ट किया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी अनैतिक गतिविधि की सूचना पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply