हेलमेट सिर पर, जिम्मेदारी दिल में — रायगढ़ में SSP शशि मोहन सिंह और कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का Road Safety Connect

रायगढ़ में Road Safety का बड़ा संदेश, 450+ हेलमेट के साथ निकली जागरूकता रैली

रायगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक बार फिर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत थाना यातायात परिसर में Traffic Awareness Programme आयोजित किया गया, जहां यातायात नियमों के पालन के साथ सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और एसएसपी शशि मोहन सिंह समेत पुलिस, प्रशासन और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत, राजकीय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने सड़क सुरक्षा और Traffic Rules को लेकर लोगों से सीधा संवाद किया। माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि विकसित भारत की कल्पना सिर्फ विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक का जिम्मेदार व्यवहार भी इसका हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और दूसरों को भी नियमों के लिए motivate करना ही ‘सेवा संकल्प’ की वास्तविक भावना है।

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रायगढ़ में बढ़ते विकास के साथ बढ़ रहे Traffic Pressure का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों के पीछे कई बार नियमों की अनदेखी बड़ी वजह बनती है। उन्होंने लोगों से तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने और Triple Riding से बचने की अपील की। साथ ही अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और Modified Silencer के इस्तेमाल से होने वाले Noise Pollution से बचने की भी अपील की। उन्होंने साफ कहा कि वाहन चलाते समय जल्दबाजी से बचना जरूरी है, क्योंकि Life से बड़ा कुछ भी नहीं है।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि जिला और पुलिस प्रशासन Road Safety को लेकर लगातार काम कर रहा है। सड़क सुरक्षा समिति की Meetings में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अलग-अलग विभागों के साथ जरूरी कदमों की समीक्षा की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि Helmet सिर्फ Police Action से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी Safety के लिए पहनें।

इसी तरह Four Wheeler चलाते समय Seat Belt को भी आदत का हिस्सा बनाने की बात कही।वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ Traffic Police द्वारा Safe और Smooth Traffic के लिए लगातार Enforcement और Awareness Activities की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 से सितंबर 2026 तक Motor Vehicle Act के तहत 30 हजार 859 कार्रवाई की गईं। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों से 2 करोड़ 77 लाख 95 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस की ओर से सिर्फ कार्रवाई पर focus नहीं किया जा रहा, बल्कि Awareness Programmes, Training Sessions, Free Helmet Distribution, Health Camp और Eye Check-up Camp जैसे कार्यक्रम भी लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी नहीं आना चिंता का विषय है। Road Safety केवल Police Department की responsibility नहीं है, बल्कि हर नागरिक की participation जरूरी है।

कार्यक्रम में युवाओं से खास तौर पर अपील की गई कि वे यहां से सिर्फ हेलमेट लेकर न जाएं, बल्कि Traffic Ambassador बनकर जाएं और खुद नियमों का पालन करने के साथ अपने परिवार, दोस्तों और आसपास के लोगों को भी Safe Driving के लिए जागरूक करें।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद 450 से अधिक नागरिकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। हेलमेट वितरण के बाद अतिथियों ने Traffic Awareness Rally को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को Helmet, Seat Belt, Speed Limit और Traffic Rules के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सभापति डिग्री लाल साहू, गुरुपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पांडे, सुरेश गोयल, पवन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पुष्पेंद्र बघेल, यातायात डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित शहर के थाना प्रभारी, यातायात पुलिस और विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!