रायगढ़ में युवती के लापता होने के मामले में युवक गिरफ्तार, जांच के दौरान जोड़ी गई BNS की धारा 69

रायगढ़ में युवती के लापता होने के मामले में युवक गिरफ्तार, जांच के दौरान जोड़ी गई BNS की धारा 69

रायगढ़। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक लाल कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। युवती को तलाशने के बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई, जिसमें उसके कथन के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 भी जोड़ी गई। आरोपी की गिरफ्तारी 11 अक्टूबर 2026 को की गई।मामला ग्राम मुरा का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव की रहने वाली 37 वर्षीय महिला ने अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट भूपदेवपुर थाने में दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक अनबन के कारण वह पिछले करीब 10 वर्षों से अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है।

शिकायत के अनुसार, 29 सितंबर 2026 की रात महिला अपने दोनों बच्चों के साथ खाना खाने के बाद सो गई थी। रात करीब 12:30 बजे उसकी नींद खुली तो बेटी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। परिवार ने आसपास तलाश की और पड़ोसियों व रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन युवती का पता नहीं चल सका। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 18/2026 दर्ज कर अपराध क्रमांक 126/2026 के तहत BNS की धारा 140(3) में मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। विवेचना के दौरान शिकायतकर्ता और गवाहों के बयान लिए गए। जांच के क्रम में पुलिस ने 9 अक्टूबर 2026 को युवती और आरोपी लाल कुमार विश्वकर्मा को हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम झरप से दस्तयाब किया।

युवती के कथन के बाद जोड़ी गई धारा 69

पुलिस दस्तावेज के अनुसार, युवती का कथन महिला अधिकारी के माध्यम से दर्ज किया गया और उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद युवती के कथन के आधार पर प्रकरण में BNS की धारा 69 जोड़ी गई। युवती की सहमति से चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। परीक्षण के दौरान डॉक्टर द्वारा सुरक्षित रखी गई स्लाइड को पुलिस ने विधिवत जप्त किया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी लाल कुमार विश्वकर्मा, पिता रामचरण विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम नंदेली, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़ को 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:40 बजे गिरफ्तार किया गया। मामले में रिमांड संबंधी कार्रवाई के लिए आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC), खरसिया के समक्ष प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख है।

इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह और एएसपी अनिल सोनी के निर्देशन में एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी रोशन कौशिक के मार्गदर्शन में स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे प्रोबेशनरी एसआई प्रवीण बंधाव ने मामले की विवेचना करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की।

फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!