तमनार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला: चार आरोपियों को दो-दो आजीवन कारावास, रायगढ़ पुलिस की विवेचना बनी मिसाल
रायगढ़ | तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में लगभग तीन साल बाद न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को दोषी ठहराकर दो-दो आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम), रायगढ़ की अदालत ने 31 जुलाई 2026 को सुनाया।
क्या था पूरा मामला?
19 जुलाई 2023 की रात ग्राम गोढ़ी में पुरानी रंजिश के चलते राघुवन चौहान और उद्धव चौहान पर टांगी, डंडों और अन्य हथियारों से जानलेवा हमला किया गया था। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने एक शव को सड़क तक घसीटकर घटना को दुर्घटना का रूप देने की भी कोशिश की थी।
पुलिस की वैज्ञानिक विवेचना बनी मजबूत आधार
मामले की प्रारंभिक जांच तत्कालीन थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने की। इसके बाद अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम विवेचना तत्कालीन एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा ने संभाली।
जांच के दौरान घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए, गवाहों के बयान दर्ज कराए गए और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मजबूत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
22 गवाह और 101 साक्ष्यों के दम पर मिली सजा
विशेष लोक अभियोजक राजीव बेरीवाल ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की। अभियोजन पक्ष ने 22 गवाह, 81 दस्तावेजी साक्ष्य और 20 भौतिक साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया।
चारों दोषियों को दो-दो आजीवन कारावास
न्यायालय ने चारों आरोपियों को हत्या, साक्ष्य मिटाने की साजिश और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में दोषी ठहराते हुए दो-दो आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई।
दोषी आरोपी:
- हरिलाल उरांव
- मुकेश पडिहारी
- जितेंद्र पटनायक उर्फ जीतू
- गणेश पडिहारी
एसएसपी का संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि गंभीर अपराधों की विवेचना वैज्ञानिक और तथ्यपरक तरीके से करने के निर्देश सभी विवेचकों को दिए गए हैं, ताकि न्यायालय में मजबूत साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। उन्होंने समंस और वारंट की समयबद्ध तामिली पर भी विशेष जोर देने की बात कही।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply