रायगढ़–सक्ती पुलिस की मुस्तैदी से बच नहीं पाया ट्रेलर चोर, हाईवे नाकाबंदी में धराया
सक्ती | 7 मार्च 2026 रायगढ़ से चोरी हुए लोहे से भरे ट्रेलर को पुलिस की तेज सतर्कता और दोनों जिलों की शानदार तालमेल भरी कार्रवाई के चलते आखिरकार हाईवे पर पकड़ लिया गया। इस पूरी कार्रवाई में रायगढ़ और सक्ती पुलिस की त्वरित सूचना प्रणाली और कड़ी नाकाबंदी ने बड़ी सफलता दिलाई।
जानकारी के अनुसार थाना कोतरारोड रायगढ़ क्षेत्र से ट्रेलर क्रमांक RJ 48 GP 3147, जिसमें लोहे का एंगल भरा हुआ था, चोरी हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही रायगढ़ पुलिस कंट्रोल ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए सक्ती पुलिस कंट्रोल को वाहन पकड़ने के लिए सूचित किया।सक्ती पुलिस कंट्रोल द्वारा तत्काल वायरलेस पर सूचना प्रसारित की गई। कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक राजेश घिरदे ने अलग से यातायात पुलिस को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी।
इसके बाद यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय. एन. शर्मा ने हाईवे पेट्रोलिंग और चेकिंग प्वाइंट पर तैनात टीमों को तुरंत नाकाबंदी और सघन चेकिंग के निर्देश दिए।मसनिया के पास चेकिंग प्वाइंट पर तैनात आरक्षक दिलेवर साहू, हिरेंद्र सिंह, विजय जोंडे और सुभाष सिदार ने संदिग्ध ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से निकालकर भागने लगा। इसके बाद कंचनपुर में मौजूद पुलिसकर्मियों जयप्रकाश गवेल, रमेश घिरहे और राकेश हरवंश ने भी ट्रेलर को रोकने की कोशिश की, मगर चालक ने यहां भी वाहन नहीं रोका।इसके बाद पुलिस ने रणनीति बदलते हुए जेठा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास हाईवे पर कड़ी नाकाबंदी कर दी।
हाईवे पेट्रोलिंग में लगे सरजुन सिंह और रूपेश कंवर सहित टीम ने सड़क पर अन्य वाहनों को रोककर रास्ता जाम कर दिया, जबकि पीछे से यातायात पुलिस की दूसरी पेट्रोलिंग टीम लगातार ट्रेलर का पीछा करती रही।पुलिस की इस सुनियोजित घेराबंदी और लगातार पीछा करने की रणनीति के चलते आखिरकार ट्रेलर RJ 48 GP 3147 को रोककर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम कुलदीप राज, पिता हिममत सिंह, निवासी प्रतापपुर थाना सावड़ा जिला अजमेर (राजस्थान) बताया।
पूरी कार्रवाई की जानकारी यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय. एन. शर्मा ने पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को दी। उनके निर्देश पर आरोपी चालक को सुरक्षित थाना बाराद्वार में रखा गया और रायगढ़ पुलिस कंट्रोल को सूचना दी गई।इसके बाद थाना कोतरारोड रायगढ़ की पुलिस टीम बाराद्वार पहुंची और आरोपी चालक को अपने सुपुर्द लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉 इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि रायगढ़ और सक्ती पुलिस की सतर्कता, त्वरित सूचना प्रणाली और मजबूत समन्वय के सामने अपराधी ज्यादा देर तक बच नहीं सकते। 🚨

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply