ग्राम कुरु भांठा के मा.शा. में कक्षा चौथी के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजितदिनांक 9 मार्च 2026 को नहरपाली संकुल के अंतर्गत ग्राम कुरु भांठा के प्राथमिक शाला में कक्षा चौथी के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और उत्साह से भरा रहा, जहां छोटे विद्यार्थियों को उनके आगामी शैक्षणिक सफर के लिए शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा रसोईया बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें नई कक्षा में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का समापन हर्ष और भावुक माहौल के बीच हुआ।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply