यूपीएससी में 452वीं रैंक पाने वाले अजय गुप्ता से एसएसपी सहित पुलिस अधिकारियों की मुलाकात, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं 🎉

यूपीएससी में 452वीं रैंक पाने वाले अजय गुप्ता से एसएसपी सहित पुलिस अधिकारियों की मुलाकात, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं 🎉

रायगढ़ जिले के ग्राम संबलपुरी के होनहार युवा अजय गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC परीक्षा में 452वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।अजय गुप्ता की इस सफलता पर कल शाम रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक यातायात उत्तम प्रताप सिंह ग्राम संबलपुरी पहुंचे।

अधिकारियों ने अजय गुप्ता से सौजन्य भेंट कर उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अजय गुप्ता जैसे युवा पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही ऐसी बड़ी सफलताएं हासिल की जा सकती हैं।

वहीं अजय गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने से सफलता जरूर मिलती है।

अजय गुप्ता की इस उपलब्धि से रायगढ़ जिले के युवाओं में नई प्रेरणा और उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!