ऑपरेशन “आघात” का वार – रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 59 लीटर अवैध शराब जप्त
रायगढ़, 10 मार्च। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया।
इस दौरान पुसौर, छाल, चौकी खरसिया और कोतवाली पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में कुल 5 आरोपियों के कब्जे से लगभग 59 लीटर महुआ शराब और देशी मदिरा बरामद की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
कोतवाली थाना प्रभारी की टीम की कार्रवाई स्कूटी में शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस की टाउन पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक स्कूटी में अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तुलसी होटल बड़पारा फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर अक्षय कुमार सारथी उर्फ मोन्टी (25) निवासी चांदनी चौक को एक्टिवा CG 13 AH 8083 के साथ पकड़ा।तलाशी लेने पर उसके पास से 40 पाव देशी प्लेन और मशाला शराब (करीब 7.200 बल्क लीटर) बरामद हुई जिसकी कीमत लगभग 3400 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाना में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी पुसौर की दोहरी कार्रवाई दो महिलाओं से 20 लीटर महुआ शराब जप्त
थाना पुसौर पुलिस को ग्राम बरपाली गौठान क्षेत्र में अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई कर रजनी भारती (34) निवासी बरपाली को पकड़ा, जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई।इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हरीमति भारती (40) को भी पकड़ा, जिसके पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी छाल की रेड 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद
थाना छाल पुलिस ने ग्राम गलीमार में मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई करते हुए चक्रदयाल चौहान (36) को पकड़ा। आरोपी के पास से दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी 25 लीटर कच्ची महुआ शराब (15 लीटर व 10 लीटर) जप्त की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
चौकी प्रभारी खरसिया की कार्रवाई 7 लीटर महुआ शराब के साथ महिला पकड़ी
चौकी खरसिया पुलिस ने पुरानी मटखनवापार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गौरी बाई केंवट को अवैध महुआ शराब ले जाते हुए पकड़ा। आरोपी महिला के कब्जे से करीब 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन आघात” आगे भी जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply