ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्या के प्रयास मामले में 5 आरोपी दबोचे


🔴 ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्या के प्रयास मामले में 5 आरोपी दबोचे
रायगढ़ | 12 मार्च 2026
रायगढ़ जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदतन बदमाश अभिषेक ठाकुर, सत्यम महंत और तीन विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।


जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 की दोपहर बोईरदादर कृष्णा वाटिका कॉलोनी निवासी मोहम्मद जीशान राजा (18 वर्ष) अपने साथी रोशन सिंह के साथ मोटरसाइकिल से कोतरारोड़ की ओर गया था। दीपक किराना दुकान के पास रोशन सिंह मोबाइल पर बात करने के लिए रुका हुआ था, तभी दो युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए बाइक की चाबी निकाल ली। इसी दौरान एक्टीवा से पहुंचे अभिषेक ठाकुर ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे और मना करने पर ईंट से रोशन सिंह पर हमला कर दिया। इसके बाद उसके अन्य साथियों ने भी मिलकर मारपीट शुरू कर दी।


इस हमले में रोशन सिंह को सिर, सीने और पेट में धारदार हथियार से गंभीर चोटें आईं। घायल को पहले मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 104/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


विवेचना के दौरान आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन गिरफ्तारी के डर से सभी फरार थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश के तहत बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभिषेक ठाकुर, सत्यम महंत और तीन अपचारी बालकों को पकड़ लिया। एक बालक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 109 बीएनएस (हत्या का प्रयास) और 25, 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।


गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक ठाकुर (24 वर्ष) निवासी सोनिया नगर कोतरारोड और सत्यम महंत (21 वर्ष) निवासी तेंदुडीपा दरोगामुड़ा शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


जांच में यह भी सामने आया है कि अभिषेक ठाकुर आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ थाना कोतवाली में लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है और उसे गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा और पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:
उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले में गंभीर अपराध करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। हत्या के प्रयास जैसे मामलों में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार किया जा रहा है और आदतन बदमाशों पर पुलिस की कड़ी निगरानी जारी

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!