“गर्भवती महिला की पुकार पर रातभर जागती रही धरमजयगढ़ पुलिस, 3:30 बजे मिला राजमिस्त्री पति”

गर्भवती महिला की गुहार पर रातभर तलाश में जुटी धरमजयगढ़ पुलिस

रायगढ़ जिला के धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र से पुलिस की संवेदनशीलता की एक मिसाल सामने आई है। 11 मार्च की रात करीब साढ़े 11 बजे 35 वर्षीय Chandralata Dansena, जो गर्भवती हैं, अपने पति के घर नहीं लौटने से परेशान होकर थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके पति Jay Kumar Dansena (37 वर्ष) सुबह 8 बजे काम के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे।महिला की चिंता और स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव के निर्देश पर पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई।

पुलिस ने रात 12 बजे से लेकर तड़के करीब 3:30 बजे तक लगातार इलाके में पेट्रोलिंग और सर्च अभियान चलाया। काफी देर तलाश के बाद पुलिस ने जय कुमार डनसेना को ढूंढ निकाला। पूछताछ में पता चला कि उनका मोबाइल फोन खराब हो गया था, जिसकी वजह से वे अपनी पत्नी को सूचना नहीं दे पाए थे।

इस सर्च ऑपरेशन में निरीक्षक सीताराम धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक गंगा राम भगत,AsI मंजू मिश्रा प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरि गोस्वामी,आरक्षक कीर्ति सिदार, आरक्षक जय प्रकाश एक्का, आरक्षक प्यारा जीवन टोप्पो, आरक्षक किशोर राठौर,आरक्षक कमलेश राठिया और आरक्षक जितेंद्र भगत आरक्षक प्यारा जीवन टोप्पो शामिल रहे।

धरमजयगढ़ पुलिस की इस संवेदनशील पहल ने यह साबित कर दिया कि जरूरत की घड़ी में पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं संभालती, बल्कि लोगों की पीड़ा और इंसानियत को समझते हुए हर संभव मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!