हाथियों की मौत पर युवा कांग्रेस का आक्रोश, कलेक्टर को ज्ञापन

हाथियों की मौत पर युवा कांग्रेस का आक्रोश, कलेक्टर को ज्ञापन
रायगढ़। जिले के घरघोड़ा ब्लॉक में दो हाथी शावकों की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जंगलों में रहने वाले ये विशाल वन्यजीव इंसानी लापरवाही और अव्यवस्था की भेंट चढ़ गए।


इसी गंभीर मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।


ज्ञापन के बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।
कुरकुट नदी में मिले हाथी शावक
हाल ही में घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के कुरकुट नदी के पास दो हाथी शावकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जांच में यह सामने आया कि खेत में सिंचाई के लिए नदी में मोटर लगाने से पानी में करंट फैल गया और दोनों शावकों की मौत हुई।
जंगल कट रहे, हाथी भटक रहे
उस्मान बेग ने कहा कि रायगढ़ में तेजी से जंगलों की कटाई, बढ़ती खदानें और औद्योगिक परियोजनाओं के कारण हाथी अपने पारंपरिक रास्तों से भटककर गांवों और खेतों की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं। इसका सीधा असर मानव-वन्यजीव संघर्ष और दुखद घटनाओं में दिखाई देता है।
सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल
उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जंगल और वन्यजीवों का संरक्षण नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वन्यजीवों का अस्तित्व और पर्यावरणीय संतुलन गंभीर संकट में पड़ सकता है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें
कुरकुट नदी में हाथी शावकों की मौत की निष्पक्ष जांच
पिछले मामले की समग्र जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई
हाथी प्रभावित क्षेत्रों में अवैध करंट और फेंसिंग के खिलाफ विशेष अभियान स्थानीय लोगों का समर्थन
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने युवा कांग्रेस की पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि यदि लगातार आवाज उठाई जाती रही, तो प्रशासन और सरकार को वन्यजीव संरक्षण में और गंभीरता दिखानी पड़ेगी।
पिछले दो वर्षों में मौत की घटनाएँ
तमनार क्षेत्र – अवैध बिजली तार की चपेट में हाथी की मौत
चूहकीमार वन क्षेत्र – 11 केवी लाइन के संपर्क में आने से तीन हाथियों की करंट से मौत
घरघोड़ा क्षेत्र – पहाड़ी इलाका, फंस जाने से हाथी शावक की मौत
हाल ही में कुरकुट नदी – करंट फैलने से दो हाथी शावकों की मौत
युवा कांग्रेस का संदेश: “जंगल बचेंगे तभी वन्यजीव बचेंगे।”
उस्मान बेग ने चेतावनी दी कि यदि वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो युवा कांग्रेस इस मुद्दे पर व्यापक जन आंदोलन शुरू करने से पीछे नहीं हटेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!