ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 84 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 84 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 15 मार्च 2026। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने भूपदेवपुर, पुसौर और तमनार थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 84 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जबलपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड की कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में नदी किनारे झोपड़ियों में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान शनिराम महंत (43 वर्ष) के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेनों में रखी करीब 40 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसके खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी दौरान पुलिस को एक और सूचना मिली कि ललिता डनसेना (35 वर्ष) भी नदी किनारे झोपड़ी में अवैध शराब बेच रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला के कब्जे से करीब 30 लीटर महुआ शराब जब्त की और उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।वहीं पुसौर पुलिस ने ग्राम कठानी मेन रोड के पास कार्रवाई करते हुए बनबस गुप्ता (61 वर्ष) को पकड़कर उसके कब्जे से बरगद छाप महुआ शराब के 28 पाउच (करीब 5 लीटर 40 एमएल) जब्त किए।

आरोपी के खिलाफ भी आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।इसी तरह तमनार थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम जरेकेला में कार्रवाई करते हुए मोहित भारद्वाज (35 वर्ष) को अवैध महुआ शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से करीब 9 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!