🔥 ऑपरेशन तलाश में रायगढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा—5 दिन में 246 वारंट तामील, फरार आरोपियों में मचा हड़कंप
रायगढ़, 15 मार्च। जिले में फरार आरोपियों और लंबित वारंटियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन में 10 मार्च से 15 मार्च तक चले इस अभियान में पुलिस ने 141 स्थायी वारंट और 105 गिरफ्तारी वारंट की तामिली करते हुए कुल 246 वारंटों का निष्पादन किया। इस कार्रवाई में कई वर्षों से फरार वारंटी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।अभियान के दौरान पुलिस ने गंभीर मामलों में फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।
थाना कोतवाली पुलिस ने मारपीट मामले के फरार आरोपी अभिषेक ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा, वहीं थाना तमनार पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपी मिथुन सा को पकड़ने में सफलता हासिल की।
उड़ीसा के दो शातिर स्थायी वारंटी गिरफ्तार अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को खास सफलता तब मिली जब उड़ीसा के दो शातिर स्थायी वारंटी—दशरथ विश्वाल निवासी लखनपुर रेंगाली (उड़ीसा) और सरोज बेहरा निवासी रेंगाली (उड़ीसा) को गिरफ्तार किया गया।दशरथ विश्वाल के खिलाफ थाना कोतवाली में 20 और थाना चक्रधरनगर में 17 स्थायी वारंट जारी थे। वहीं सरोज बेहरा के खिलाफ थाना कोतवाली में 17 और थाना चक्रधरनगर में 2 स्थायी वारंट लंबित थे।दोनों आरोपी प्रभावशाली लोगों का परिचय देकर किस्तों में ट्रैक्टर खरीदते थे और भुगतान किए बिना फरार हो जाते थे। शिकायतों के आधार पर न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए गए थे। कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया, जिसमें सरोज बेहरा को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दशरथ विश्वाल को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
जिले के कई थानों ने निभाई अहम भूमिका इस अभियान में जिले के कई थाना और चौकी प्रभारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
थाना कोतवाली द्वारा 43 स्थायी और 1 गिरफ्तारी वारंट, थाना चक्रधरनगर द्वारा 34 स्थायी और 15 गिरफ्तारी वारंट, थाना छाल द्वारा 13 स्थायी और 12 गिरफ्तारी वारंट, थाना पुसौर द्वारा 10 स्थायी और 5 गिरफ्तारी वारंट, चौकी खरसिया द्वारा 6 स्थायी और 4 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई,इसी तरह थाना लैलूंगा द्वारा 8 स्थायी और 7 गिरफ्तारी वारंट, थाना तमनार द्वारा 5 स्थायी और 1 गिरफ्तारी वारंट, कापू से 3 स्थायी और 7 गिरफ्तारी वारंट, धरमजयगढ़ से 1 स्थायी और 14 गिरफ्तारी वारंट, कोतरारोड़ से 1 स्थायी और 9 गिरफ्तारी वारंट तथा थाना पूंजीपथरा द्वारा 4 स्थायी और 1 गिरफ्तारी वारंट की तामिली कर अभियान को सफल बनाया गया।
45 दिनों में 1467 वारंट तामील गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh की पदस्थापना के बाद से जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 26 जनवरी से अब तक कुल 1467 वारंटों की तामिली की जा चुकी है, जिसमें 256 स्थायी वारंटी और 1211 फरार गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इससे फरार आरोपियों पर प्रभावी अंकुश लगा है।
अपराधियों के लिए सख्त संदेश इस पूरी कार्रवाई के बीच एक बात साफ नजर आ रही है—रायगढ़ में अपराधियों के लिए अब जगह कम होती जा रही है। जब जिले की पुलिस की कमान एसएसपी Shashi Mohan Singh के हाथों में हो, तो कार्रवाई खुद अपनी कहानी कहने लगती है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply