एक जैसी बाइक से हुआ कन्फ्यूजन… आरक्षक साविल चंद्रा की सूझबूझ से सुलझा मामला
खरसिया क्षेत्र में उस समय एक अजीब स्थिति बन गई जब बैंक के बाहर खड़ी दो एक जैसी बाइक के कारण गलतफहमी हो गई और एक युवक गलती से दूसरे की बाइक लेकर चला गया।
जानकारी के अनुसार, खरसिया पुलिस के आरक्षक साविल चंद्रा बैंक में नियमित सुरक्षा चेकिंग के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बैंक के बाहर लगभग एक जैसी रंग और मॉडल की दो बाइक खड़ी थीं। कामकाज के बीच एक युवक जल्दबाजी में गलती से दूसरी की बाइक उठाकर वहां से निकल गया,कुछ देर बाद जब असली मालिक बाहर आया तो अपनी बाइक गायब देखकर वह घबरा गया और इधर-उधर तलाश करने लगा उसने चोरी की आशंका से पुलिस से मदद मांगी , आरक्षक ने वस्तुस्थिति की जानकारी से चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी को अवगत कराया और तत्काल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देश पर आरक्षक ने खोजबीन शुरू की ,अपनी गाड़ी को न पाकर व्यक्ति करीब 10 से 15 मिनट तक काफी परेशान रहा।
मौके पर मौजूद आरक्षक साविल चंद्रा ने स्थिति को समझते हुए तुरंत पहल की और आसपास पूछताछ कर उस युवक का पता लगाया जो गलती से दूसरी बाइक लेकर चला गया था। इसके बाद उसे वापस बुलाया गया और पूरी बात स्पष्ट की गई,बाद में पता चला कि यह सिर्फ एक गलतफहमी थी। अंततः दोनों को उनकी-उनकी बाइक वापस मिल गई और मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ गया।
इस घटना के बाद लोगों ने आरक्षक साविल चंद्रा की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की, जिनकी पहल से एक छोटी सी गलतफहमी बड़ा विवाद बनने से बच गई।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply