“ऑपरेशन आघात” अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस का वार, 174 लीटर शराब जब्त
रायगढ़ | 16 मार्च रायगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” अब असर दिखाने लगा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने बीते 24 घंटे में ऐसा शिकंजा कसा कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक के बाद एक 7 बड़ी कार्रवाई सामने आई।
इन कार्रवाइयों में पुलिस ने 174 लीटर महुआ, देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। इतना ही नहीं, शराब की सप्लाई में इस्तेमाल हो रही एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सबसे बड़ी कार्रवाई घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुई, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम घरघोड़ी डनसेनापारा में दबिश दी। यहां कन्हैयालाल डनसेना (31) अपने घर के परछी में प्लास्टिक जरीकेनों में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा था। पुलिस ने मौके से 70 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इसी तरह चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम जामगांव जुनाडीह में रेड कार्रवाई कर जितेश मिरधा (31) के घर से 22 लीटर महुआ शराब बरामद की। पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध बिक्री के लिए शराब छिपाकर रखा हुआ था।

वहीं जूटमिल पुलिस ने कोडातराई हवाई पट्टी के सामने मेन रोड पर कार्रवाई करते हुए शंकर राणा (25) को पकड़ा। उसके कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब के पाव बरामद हुए, साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल हो रही HF-100 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम बिंजकोट में दबिश देकर जयनारायण डनसेना (58) के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।

इसके अलावा खरसिया पुलिस ने भी लगातार दो कार्रवाई करते हुए यशोदा बाई सतनामी और सुशील बघेल को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा। दोनों के पास से कुल 25 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

एसएसपी का सख्त संदेश
इस कार्रवाई को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की नजर ऐसे कारोबारियों पर लगातार बनी हुई है और आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply