ऑपरेशन तलाश” का वार , रायगढ़ पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, ₹3.20 लाख का सोना बरामद


रायगढ़… जहां कानून का हाथ सिर्फ लंबा नहीं, बल्कि बेहद तेज भी है
और जब बात आती है भरोसे से खिलवाड़ करने वालों की… तो रायगढ़ पुलिस उन्हें ढूंढ निकालने में देर नहीं करती
ऑपरेशन तलाश” के तहत चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और सूझबूझ का दम दिखाते हुए चोरी के फरार आरोपी निलेश साहू को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।


ये कोई आम चोरी नहीं थी यह थी एक सुनियोजित साजिश, जिसमें रिश्तों का भरोसा भी दांव पर लगा दिया गया।
कहानी शुरू होती है गुलमोहर कॉलोनी की रहने वाली 58 वर्षीय प्रमिला शर्मा से…जहां अनकूट पूजा के दौरान घर में रखे जेवर और नगदी अचानक गायब हो गए।
लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी… और शुरू हुआ “ऑपरेशन तलाश”
जांच में जो सच सामने आया, उसने सबको चौंका दिया…घरेलू काम करने वाली नेहा साहू ने ही अपने लिव-इन पार्टनर निलेश साहू और साथी आशीष महंत के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था।
इतना ही नहीं… चाय में नशीली दवा मिलाकर घर की मालकिन को बेहोश किया गया और फिर आलमारी साफ कर दी गई,पुलिस ने पहले ही नेहा साहू और आशीष महंत को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था…लेकिन असली खेल अभी बाकी था — फरार निलेश साहू की तलाश।
और फिर…चक्रधरनगर पुलिस ने अपने नेटवर्क और सटीक जानकारी के दम पर आरोपी को उसके ही घर से दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि चोरी के जेवरों को बेच दिया गया था…लेकिन लालच की एक निशानी उसने अपने पास छिपाकर रखी थी
👉 दो सोने के सिक्के, जिनकी कीमत लगभग ₹3.20 लाख है
पुलिस ने इन सिक्कों को बरामद कर एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराध कितना भी चालाक क्यों न हो… कानून उससे एक कदम आगे ही रहता है
इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा सहित पुलिस टीम की भूमिका बेहद सराहनीय रही।
👉 वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह का साफ और सख्त संदेश
जो भी जनता के भरोसे के साथ खेलेंगे… उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस ऐसे अपराधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है


रायगढ़ में अब एक ही मैसेज साफ है
अपराध करोगे… तो ‘ऑपरेशन तलाश’ से बच नहीं पाओगे”

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!