रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र से होली के दिन का एक बेहद संवेदनशील मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामला छोटे देव गांव का है, जहां होली के दिन एक परिवार अपने घर में पारंपरिक तरीके से रंग-गुलाल और डांस के साथ त्योहार मना रहा था। घर की महिलाएं और लड़कियां भी आपस में होली खेलते हुए नाच-गाना कर रही थीं।
इसी दौरान पास के सूती गांव का एक युवक, जो नशे की हालत में था, वहां पहुंच गया और महिलाओं के साथ डांस करने लगा। परिजनों ने उसे वहां से जाने के लिए कहा, क्योंकि यह पारिवारिक माहौल था, लेकिन युवक नहीं माना। इसी बात को लेकर धीरे-धीरे बहस शुरू हुई और फिर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक अपने घर लौटा और अपनी मां को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। युवक ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट हुई है और वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराना चाहता है। हालांकि उसकी मां ने उसे समझाते हुए कहा कि होली का दिन है, सभी नशे में हैं, बात को यहीं खत्म करो और पुलिस के पास जाने की जरूरत नहीं है।
लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। मां के मना करने से नाराज होकर वह अपने कमरे में चला गया और कुछ देर बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद अब कुछ दिनों बाद मृतक के परिजन सामने आए हैं और उन्होंने आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


अब यह मामला एक नए मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सिर्फ एक आवेश में उठाया गया कदम था या इसके पीछे और भी कारण छिपे हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का सच सामने आ पाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply