रायगढ़ पुलिस का नशा मुक्त अभियान: गांव-गांव जागरूकता, अम्लीभौना में निकली रैली
रायगढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में “ऑपरेशन आघात” के तहत जहां एक ओर अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
इसी कड़ी में पुसौर पुलिस ने ग्राम अम्लीभौना में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया, जहां थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में ग्रामीणों, महिला समिति और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया। लोगों को समझाया गया कि नशा न केवल आर्थिक और पारिवारिक नुकसान पहुंचाता है, बल्कि व्यक्ति को अपराध और दुर्घटनाओं की ओर भी धकेलता है।
कार्यक्रम के दौरान महिला समिति की सक्रिय भूमिका की सराहना की गई और सभी से नशे से दूर रहने की अपील की गई। इसके बाद गांव में रैली निकालकर “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” का संदेश दिया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया।
पुलिस का साफ संदेश है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में आम जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है, ताकि समाज को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाया जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply