तमनार में डीजल चोर गैंग का खात्मा: हाईवा से चोरी, ड्राइवर से लूट… पुलिस ने स्कॉर्पियो सहित दबोचे आरोपी

आधी रात का डीजल गिरोह बेनकाब: हाईवा चालकों से लूट और चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक क्षेत्र तमनार में हाईवा चालकों को निशाना बनाकर डीजल चोरी और लूटपाट करने वाले गिरोह का रायगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो वाहन, 170 लीटर डीजल, नगदी और हथियारनुमा सामान बरामद किया है।
मामला भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग का है, जहां 2 मार्च की रात करीब तीन बजे हाईवा चालक मुकेश यादव अपने वाहन में सो रहा था। इसी दौरान उसे आवाज सुनाई दी। नीचे उतरकर देखा तो तीन युवक उसके वाहन से डीजल निकाल रहे थे। चालक के शोर मचाने पर आरोपी डीजल लेकर भागने लगे, लेकिन थोड़ी दूरी पर जाकर दो आरोपी वापस लौटे और मोबाइल व पैसे की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने चालक से मारपीट की और जेब में रखे 500 रुपये लूट लिए।
इसके बाद आरोपी वहां खड़े अन्य हाईवा वाहनों से भी डीजल निकालने लगे और करीब 175 लीटर डीजल लेकर स्कॉर्पियो वाहन से मौके से फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद थाना तमनार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिरों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। जल्द ही पुलिस को आरोपियों के बारे में सुराग मिल गया और कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन, 170 लीटर डीजल, 500 रुपये नगद, लोहे का रॉड, डंडा और प्लास्टिक पाइप जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश दास मंहत (30), गोविन्द सिदार (24) और सुनील यादव (28) शामिल हैं, जो तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम चितवाही के निवासी हैं। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्रों में डीजल चोरी और लूटपाट जैसे अपराधों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जिले में संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!