ढाबे में अवैध डीजल भंडारण पर पुलिस की कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार
रायगढ़, 17 अप्रैल। जिले में जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम गारे स्थित “अपना ढाबा” में पुलिस ने रेड कर अवैध रूप से संग्रहित डीजल जब्त किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाबा संचालक द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डीजल का बिना अनुमति भंडारण किया जा रहा है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान ढाबे के पीछे रखे जरीकेनों में करीब 160 लीटर डीजल बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 16 हजार रुपये आंकी गई है।जांच में पाया गया कि डीजल को बिना किसी सुरक्षा उपाय के सार्वजनिक स्थल पर रखा गया था, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है मामले में आरोपी दिलहरण कश्यप (46 वर्ष), निवासी ग्राम सलखन, जिला जांजगीर-चांपा (हाल मुकाम ग्राम गारे) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 तथा बीएनएस की धारा 287 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के नेतृत्व एवं थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्यवाही की।टीम में आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार एवं रंजीत भगत की अहम भूमिका रही।मामले में आरोपी दिलहरण कश्यप को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के खतरनाक पदार्थों का अवैध भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply