15 अगस्त से पहले खरसिया में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
खरसिया। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से दो दिन पहले, 13 अगस्त को खरसिया शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। दोपहर करीब 2 बजे अग्रसेन चौक से शुरू हुई यह यात्रा स्टेशन चौक पहुंची और इसके बाद पुत्री शाला रोड होते हुए टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बड़ी संख्या में नगरवासी, स्कूली छात्र-छात्राएं, NCC कैडेट्स, जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

देशभक्ति गीतों और नारों से शहर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया।
शहरवासियों ने जगह-जगह किया तिरंगा यात्रा का स्वागत ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
इस तिरंगा यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि इसमें केवल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ही भागीदारी नहीं रही, बल्कि आम शहरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई,यात्रा जिस-जिस मार्ग से होकर गुजरी, वहां लोगों ने अपने स्तर पर यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं कीं, कई जगह पीने के पानी की व्यवस्था की गई तो कहीं लोगों के लिए ग्लूकोज और अन्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराए गए, ताकि गर्मी और लंबी यात्रा के बीच बच्चों, कैडेट्स और अन्य प्रतिभागियों को किसी तरह की परेशानी न हो,कई स्थानों पर शहरवासियों ने तिरंगा यात्रा का फूलों से भव्य स्वागत किया, लोगों ने यात्रा में शामिल बच्चों और अन्य प्रतिभागियों पर फूल बरसाकर उनका उत्साह बढ़ाया, कुछ लोगों ने राहगीरों और यात्रा में शामिल लोगों को तिरंगे भी वितरित किए।
शहरवासियों की यह सहभागिता बताती रही कि तिरंगा यात्रा केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि पूरे खरसिया शहर का सामूहिक देशभक्ति उत्सव बन गई थी।स्कूली बच्चों ने बढ़ाया यात्रा का उत्साहतिरंगा यात्रा में नगर के अलग-अलग स्कूलों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। कई बच्चे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों की वेशभूषा में नजर आए। भगत सिंह सहित विभिन्न देशभक्तों के रूप में तैयार बच्चों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया,देशभक्ति गीतों के बीच तिरंगा लेकर आगे बढ़ते स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पहले ही पूरे शहर को 15 अगस्त के उत्सव के रंग में रंग दिया।
जनप्रतिनिधियों से लेकर पूरा प्रशासन रहा मौजूद
कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों की भी बड़ी मौजूदगी रही, नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, विधायक एवं जिला अध्यक्ष शिखा गबेल, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, जनपद अध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
वहीं प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी भी पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे, एसडीओपी सतीश भार्गव, थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव एवं टीम , भूपदेवपुर थाना प्रभारी रौशन कौशिक एवं टीम , छाल पुलिस टीम , प्रशासनिक अधिकारियों में SDM प्रवीण भगत ,तहसीलदार उज्जवल पांडे, बीईओ एल एन पटेल , सीएमओ नीतू अग्रवाल, फूड इंस्पेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

देशभक्ति के रंग में नजर आया पूरा शहर
अग्रसेन चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा जैसे-जैसे शहर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, लोगों की भागीदारी भी बढ़ती गई। हाथों में लहराता तिरंगा, देशभक्ति के गीत और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।तिरंगा यात्रा में बच्चों की प्रस्तुतियां, देशभक्तों की वेशभूषा और नागरिकों का उत्साह लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं रास्ते में शहरवासियों द्वारा की गई पानी, ग्लूकोज और अन्य व्यवस्थाओं ने यात्रा में शामिल लोगों को राहत दी।
टाउन हॉल में सम्मान समारोह के साथ हुआ समापन
तिरंगा यात्रा टाउन हॉल पहुंचने के बाद यहां समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों, NCC कैडेट्स और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों का सम्मान किया गया,बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों और उनकी भागीदारी की सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान , राजकीय गीत के साथ तिरंगा यात्रा का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
💫💫कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी NCC कैडेट्स के बीच नजर आए एसडीओपी

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब अधिकांश लोग वापस लौट रहे थे, उस समय भी एक खास और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। एसडीओपी सतीश भार्गव NCC कैडेट्स के बीच मौजूद रहे और उन्हें मार्गदर्शन देते हुए नजर आए,उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, जिम्मेदारी, टीमवर्क और देशसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को समझाया कि NCC केवल वर्दी पहनकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का माध्यम है।
एसडीओपी ने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए संदेश दिया कि देशसेवा केवल सीमा पर जाकर ही नहीं होती, बल्कि अपने कर्तव्यों को ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ निभाना भी देशसेवा है। उन्होंने युवाओं से समय का महत्व समझने, अनुशासन में रहने, वरिष्ठों का सम्मान करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।उन्होंने कहा कि आज NCC में सीखा गया अनुशासन और नेतृत्व भविष्य में उनके व्यक्तित्व की मजबूत नींव बनेगा। युवाओं को अपने आचरण से समाज में सकारात्मक उदाहरण पेश करना चाहिए और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम के बाद एसडीओपी द्वारा NCC कैडेट्स के बीच रुककर उन्हें समझाना और उनका हौसला बढ़ाना तिरंगा यात्रा के सबसे खास दृश्यों में से एक रहा।
15 अगस्त के जश्न से दो दिन पहले निकली इस तिरंगा यात्रा ने खरसिया में स्वतंत्रता दिवस की उत्सवधर्मी शुरुआत कर दी। सड़कों पर लहराता तिरंगा, बच्चों का उत्साह, देशभक्ति के गीत, प्रशासन और पुलिस की सहभागिता, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और सबसे बढ़कर आम शहरवासियों का सहयोग—इन सबने मिलकर इस यात्रा को खरसिया की सामूहिक देशभक्ति का यादगार आयोजन बना दिया।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply