🚨 तमनार पुलिस की निर्णायक कार्रवाई: थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर की सतर्कता से उड़ीसा बॉर्डर पर सक्रिय कोचिये गिरफ्तार, BNSS की धाराओं में भेजे गए जेल
रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में धान तस्करी पर लगातार सख्त रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर अपनी टीम के साथ आज फिर बड़े अभियान में निकलीं।
दिनांक 28/11/2025, दिन शुक्रवार को उड़ीसा बॉर्डर पर प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त रेड कार्रवाई की गई।हालांकि मौके पर धान बरामद नहीं हुआ, लेकिन सक्रिय कोचिये बॉर्डर पर घूमते हुए पकड़े गए, जिन पर संदेह था कि वे चोरी–छिपे धान खरीद–फरोख्त में लगे हैं।
पूछताछ में जब आरोपियों ने धान खरीद-बिक्री की गतिविधि स्वीकार की, तो तुरंत उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट की गई।
इसके बाद SDM घरघोड़ा और पुलिस तमनार की संयुक्त टीम ने: BNSS की धारा 170 / 126 व 135(3)के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर की त्वरित निर्णय क्षमता और सक्रिय कार्यशैली ने एक बार फिर साबित किया कि तमनार पुलिस अवैध तस्करी को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देगी।
लगातार कार्रवाई से तमनार क्षेत्र में बढ़ी सुरक्षा की भावना गांव के लोगों ने कहा कि—पुलिस की इतनी लगातार कार्रवाई उन्होंने पहली बार देखी है,बॉर्डर पर तैनाती और सक्रियता से अब क्षेत्र सुरक्षित महसूस होता है,तस्करों का मूवमेंट कम हुआ है और पुलिस का भय बढ़ा है।
थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर की एक्टिव पुलिसिंग बनी चर्चा
चाहे पिछले दिनों 40 कट्टा धान जब्ती हो,
या आज की संयुक्त कार्रवाई,कमला पुसाम ठाकुर लगातार मैदान में उतरकर बॉर्डर पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं।
उनका यह काम करने का अंदाज़ और तत्परता तमनार पुलिस की छवि को और मजबूत बना रहा है।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply