Accident case( kharsia Thana )
खरसिया। खरसिया थाना क्षेत्र के पानीपाथर गांव में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए। दोपहर में बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शाम को दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक का चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया।
दोनों घटनाओं में खरसिया थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
दोपहर करीब 3 बजे बाइक और कार में जोरदार टक्कर

पहली घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई, जब पानीपाथर में बाइक और कार के बीच टक्कर हो गई, बाइक पर दो युवक सवार थे,हादसे में एक युवक के सर में गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे युवक के पैर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर खरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 112 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

शाम को दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, चालक वाहन में फंसा
इसी क्षेत्र में बुधवार शाम एक और बड़ा हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का चालक वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही खरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया चालक
ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार रस्सी की मदद से चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था संभाली और सड़क पर आवागमन सुचारु कराया।
दोनों घटनाओं में टीआई सीताराम ध्रुव के निर्देश पर खरसिया थाना पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।








NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply