छत्तीसगढ़ के IPS डॉ. संतोष कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, CISF में DIG पद पर नियुक्त
नई दिल्ली/रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है, जहां Ministry of Home Affairs ने छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अहम जिम्मेदारी सौंपी है।जारी आदेश के मुताबिक, साल 2011 बैच के IPS अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह को Central Industrial Security Force यानी CISF में Deputy Inspector General (DIG) पद पर नियुक्त किया गया है।
यह आदेश 16 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित कार्तव्य भवन से जारी किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार से उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का अनुरोध भी किया गया है, ताकि वे केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।
डॉ. संतोष कुमार सिंह की यह नियुक्ति न केवल उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता का प्रमाण है, बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि CISF में DIG के तौर पर उनकी भूमिका देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों और संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा से जुड़ी होगी, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम मानी जाती है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply