SDOP Satish Bhargav की पहल पर Bhupdeopur थाना में ग्राम सुरक्षा बैठक, Crime Control को लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद

SDOP Satish Bhargav की पहल पर Bhupdeopur थाना में ग्राम सुरक्षा बैठक, Crime Control को लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद

रायगढ़ | 05 अगस्त 2026

Senior Superintendent of Police (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं Additional SP अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे Community Policing अभियान के तहत SDOP खरसिया सतीश भार्गव के नेतृत्व में भूपदेवपुर थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सरपंच, उपसरपंच, कोटवार एवं गणमान्य नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थाना प्रभारी Inspector रोशन कौशिक भी मौजूद रहे SDOP Satish Bhargav ने Crime Prevention पर दिया जोरबैठक को संबोधित करते हुए SDOP सतीश भार्गव ने ग्रामीणों से कहा कि गांव में Illegal Liquor बनाने या बेचने वालों की तत्काल सूचना पुलिस को दें। पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

Traffic Rules का पालन कराने को कहा

बैठक में कोटवारों को गांव-गांव हाका लगाकर लोगों को Helmet, Seat Belt और अन्य Traffic Rules का पालन कराने के निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा को जनभागीदारी से मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

Cyber Crime से बचने के लिए किया जागरूक

ग्रामीणों को Cyber Fraud, Fake Calls, OTP Scam और Online Banking Fraud से सतर्क रहने की सलाह दी गई। किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन ठगी की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

महिला एवं बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

SDOP सतीश भार्गव ने कहा कि Women & Child Related Crime की जानकारी मिलते ही तत्काल थाना या संबंधित Beat Officer को सूचित करें, ताकि बिना देरी कार्रवाई की जा सके।

बाहरी फेरीवालों पर रखें नजर

बैठक में ग्रामीणों को बाहरी Hawkers, बर्तन चमकाने वाले एवं झिल्ली बेचने वाले संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किए बिना गांव में प्रवेश नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की समझाइश दी गई।

Police-Public Coordination से ही बनेगा सुरक्षित समाज

बैठक के अंत में SDOP सतीश भार्गव ने ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने, कानून का पालन करने और नशामुक्त व अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!