स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक प्रभारी वाय.एन. शर्मा समेत 7 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक प्रभारी वाय.एन. शर्मा समेत 7 पुलिसकर्मी सम्मानित

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के मार्गदर्शन में सक्ती पुलिस द्वारा Traffic Management, Road Safety और Awareness को लेकर किए जा रहे प्रयासों की भी समारोह में सराहना हुई।

सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जेठा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने प्रशस्ति पत्र देकर अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

सक्ती पुलिस विभाग से ट्रैफिक प्रभारी वाय.एन. शर्मा को जिले में Traffic Management और Awareness कार्यक्रमों के संचालन में सराहनीय योगदान एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा थाना प्रभारी बाराद्वार नरेंद्र यादव, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, सहायक उप निरीक्षक नीलमणि कुसुम (थाना सक्ती), प्रधान आरक्षक क्रमांक 23 चंद्रकला सोन (थाना डभरा), प्रधान आरक्षक क्रमांक 17 पुष्पेंद्र कंवर (थाना मालखरौदा), आरक्षक क्रमांक 178 अशोक टंडन (थाना मालखरौदा) और आरक्षक क्रमांक 133 विजय कुर्रे (थाना जैजैपुर) को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

समारोह में पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिले इस सम्मान से पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!