त्योहार में उमंग, व्यवस्था में अनुशासन… दशहरा से पहले छाल थाना में शांति समिति की बैठक, पुलिस ने समितियों और जनप्रतिनिधियों से किया खास आग्रह

नवरात्री एवम दशहरा पर्व को लेकर छाल थाना में शांति समिति की बैठक, पुलिस ने दिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन का संदेश

रायगढ़। आगामी नवरात्री एवम दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर छाल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा समितियों के सदस्य, सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता देने की अपील की।

बैठक में छाल थाना प्रभारी टीआई नासिर खान, PSI कमलेश मरावी और SI मदन लाल पटेल ने दुर्गा समितियों एवं जनप्रतिनिधियों से आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

पुलिस की ओर से समितियों को यह संदेश दिया गया कि धार्मिक आयोजन उत्साह के साथ हों, लेकिन साथ ही निर्धारित नियमों और सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

टीआई नासिर खान ने कहा कि दशहरा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने समितियों से अपील की कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था, विवाद या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। जुलूस, कार्यक्रम और अन्य धार्मिक गतिविधियों के दौरान पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने की बात भी कही गई। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर समिति के सदस्य स्वयं स्थिति को बिगाड़ने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

SDOP खरसिया सतीश भार्गव का सन्देश कि त्योहार के दौरान क्षेत्र की शांति और सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है, लेकिन इसमें दुर्गा समितियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी समितियों से आपसी समन्वय रखते हुए कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की,उन्होंने विशेष रूप से कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि को बढ़ावा न दिया जाए। सोशल मीडिया पर भी किसी भ्रामक या विवादित सामग्री को बिना पुष्टि के साझा करने से बचने की अपील की गई।

पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर coordination के जरिए पर्व को शांतिपूर्ण बनाने पर जोर दिया गया,

वहीं ASP अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। समितियों से भी अपील की गई कि वे आयोजन से संबंधित आवश्यक जानकारी पुलिस के साथ साझा करें और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

SSP शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में त्योहारी आयोजनों को लेकर पुलिस लगातार सतर्क है। पुलिस प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि आम लोग बिना किसी भय या परेशानी के पर्व मना सकें और किसी भी अप्रिय स्थिति की संभावना को पहले से ही रोका जा सके।

SSP के निर्देशन में थाना स्तर पर पुलिस अधिकारियों को स्थानीय समितियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर coordination रखने तथा संवेदनशील परिस्थितियों में तत्काल response देने के निर्देश हैं।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहार खुशी और आस्था का अवसर है, इसलिए किसी भी तरह की नशाखोरी, हुड़दंग, विवाद या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधि से बचना जरूरी है। सभी समितियों से आयोजन के दौरान अनुशासन बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक में मौजूद सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों और दुर्गा समितियों के सदस्यों ने भी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की बात कही। जनप्रतिनिधियों और समितियों ने क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी स्थिति में आपसी विवाद को बढ़ावा नहीं देने पर सहमति जताई।

छाल थाना पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की कि दशहरा पर्व को शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!