सूती में दो माह से राशन नहीं मिलने का आरोप, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे तहसील कार्यालय; 10 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो घेराव की चेतावनी

सूती में दो माह से राशन नहीं मिलने का आरोप, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे तहसील कार्यालय; 10 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो घेराव की चेतावनी

खरसिया। ग्राम पंचायत सूती में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत सितंबर और अक्टूबर माह का चावल नहीं मिलने का मामला सामने आया है। दो माह से राशन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्राम सूती के सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर खरसिया तहसील कार्यालय पहुंचे।

ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और पात्र हितग्राहियों को उनका लंबित राशन तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें लगातार दो माह से निर्धारित राशन का चावल नहीं मिला है। ग्रामीणों के अनुसार, राशन प्राप्त करने के लिए जब वे संबंधित सोसायटी पहुंचे और चावल के संबंध में जानकारी ली, तो वहां निर्धारित मात्रा में चावल उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंच गए।

ग्रामीणों ने सोसायटी संचालक पर राशन वितरण में लापरवाही और अनियमितता का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला राशन पात्र हितग्राहियों का अधिकार है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जानी चाहिए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से संबंधित सोसायटी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराने, स्टॉक रजिस्टर सहित राशन वितरण से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करने तथा सितंबर और अक्टूबर माह के वितरण की पूरी जानकारी सामने लाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जांच के बाद यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

इस दौरान खरसिया शिवसेना विधानसभा अध्यक्ष सनी पिंटू यादव ने भी ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने और पात्र हितग्राहियों को उनका लंबित राशन दिलाने की मांग की।ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से 10 अक्टूबर तक मामले में उचित कार्रवाई और लंबित राशन दिलाने की मांग रखी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय तक उन्हें न्याय नहीं मिलता और मामले का समाधान नहीं किया जाता है, तो वे आगे तहसील कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्राम सूती के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच पति एवं खरसिया शिवसेना विधानसभा अध्यक्ष सनी पिंटू यादव भी मौजूद रहे। अब पूरे मामले में प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!