भूपदेवपुर पुलिस की साइबर जागृति अभियान में पहल
ग्राम दर्री में जागरूकता कार्यक्रम, थाना प्रभारी ने महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के बताए तरीके
अनजान लिंक पर क्लिक और संदिग्ध QR कोड स्कैन करने से बचने की दी समझाइश
साइबर जागरूकता अभियान से जुड़ने महिलाओं ने ली सेल्फी, सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाने की अपील
अवैध शराब और गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने महिलाओं से किया आग्रह
पुलिसकर्मियों और बच्चों ने मिलकर लगाए आम के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

रायगढ़, 17 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से शुरू किए गए “साइबर जागृति अभियान” के तहत भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम दर्री में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी और एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक ने ग्रामीण महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक करने, बिना जांचे किसी QR कोड को स्कैन करने या संदिग्ध कॉल पर अपनी निजी एवं बैंकिंग जानकारी साझा करने से साइबर ठगी का खतरा रहता है। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा साइबर अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
महिलाओं को अभियान से जोड़ने की पहल

अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए महिलाओं को अभियान के लिंक अथवा QR कोड के माध्यम से सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
अवैध शराब के खिलाफ भी जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान गांव में अवैध शराब की रोकथाम में महिलाओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने महिलाओं से अपने आसपास अवैध शराब की बिक्री या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। ग्राम सरपंच घनश्याम राठिया ने बताया कि गांव में अवैध शराब की बिक्री पर निगरानी रखी जा रही है और साइबर अपराधों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पुलिस के साथ मिलकर लगातार प्रयास किए जाएंगे।
सेल्फी के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में महिलाओं ने साइबर जागरूकता अभियान के समर्थन में सेल्फी लेकर संदेश दिया। वहीं पुलिसकर्मियों और बच्चों ने मिलकर आम के पौधे लगाए, जिससे कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
लगभग 50 महिलाएं और बच्चे हुए शामिल

भूपदेवपुर पुलिस की इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने, अवैध गतिविधियों के खिलाफ सजग रहने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply