थाना जेरोन पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर हत्या के प्रयास करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार


*थाना जेरोन पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर हत्या के प्रयास करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
*आरोपियों के पास से एक बलेनो कार, एक 315 बोर का कट्टा मय 01 जिंदा कारतूस हुआ बरामद*


दिनांक 16/05/25 को फरियादी एकेन्द्र यादव निवासी टोडी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि कल दिनाँक 15/05/2025 के समय रात्रि करीबन 10.00 बजे मै डबियाबाग जेरोन मे गोकल केवट के शादी मे डीजे बजाने के लिये गये था मेरे साथ बालचन्द्र प्रजापति, गोविन्ददास कुशवाहा निवासी बोडेरा थाना सिमरा भी थे, हम लोग डीजे बजा रहे थे तभी वहा पर कुछ लोग आये जो वहां नाच रहे थे, उसके बाद समय होने से मैने डीजे बजाना बंद कर दिया था, इसी बात पर से 05-06 लडके मेरे डीजे पर चढकर तोड फोड करने लगे मैने मना किया तो सभी लोग मुझे माँ बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगे, मैने गाली देने से मना किया तो उनमे से एक ने अपने कमर मे से कट्टा निकाल कर जान से मारने की नियत से मेरे ऊपर फायर कर दिया जो मेरे कान के बगल से निकल गया तथा उनमे से दूसरे के पास भी कट्टा था तथा मारपीट से मुझे तथा बालचन्द्र को चोटे आई है। उसके बाद वह लोग अपनी अपनी गाडियों से फरार हो गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जेरोन मे अप.क्र. 84/25 धारा 109,296,115(2),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।


पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्रीमती ज्योति ठाकुर व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अतुल सोनी के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु टीम गठित की जाकर रवाना किया गया जो कल दिनांक 17/05/25 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर आरोपीगण 01.उमेश वर्मा पिता रामकिशन वर्मा उम्र 24 साल निवासी ग्राम व थाना उदगुवां जिला दतिया, रोहित पिता देवीदयाल प्रजापति उम्र 23 साल नि. आरा मशीन सिमरावारी बीएचईएल थाना बबीना जिला झांसी , अरविन्द केवट पिता सुरेश केवट उम्र 19 साल निवासी धरमपुरा थाना कोतवाली जिला निवाड़ी, 04. विक्रम केवट पिता ठाकुरदास केवट उम्र 19 साल निवासी धरमपुरा कोतवाली जिला निवाड़ी को गिरफ्तार किया जाकर सूचना परिजन को दी गई । आरोपी उमेश वर्मा के कब्जे से एक चार पहिया वाहन बलेनो कार नीले रंग की UP93CE3665 एवं एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस मिला जो जप्त किया गया एवं घटना स्थल से एक चला हुआ कारतूस जप्त किया गया है। आरोपियों को आज दिनांक 18/05/25 को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा । शेष आरोपियों की तलाश पतारसी जारी है जिन्हे शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा।


*सराहनीय भूमिका*उनि टिंकल यादव(थाना प्रभारी जेरोन), उनि. गौरव राजौरिया(थाना प्रभारी पृथ्वीपुर), प्र.आर. 129 प्रशांत बाजपेयी, जितेन्द्र पाल, इंदर यादव, सूरज यादव, अंकेश रावत, रविन्द्र शिवहरे, आनंद यादव, प्रकाश जाधव, महेन्द्र दांगी, शिवा नरवारे, म.आर. नीलमणी शुक्ला, विक्रम सिंह, शिशुपाल नरवरिया, सुरेश कुशवाहा*,  की सराहनीय भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!