कमल गर्ग के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित

खरसिया। नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष कमल गर्ग का 53वां जन्मदिवस सोमवार को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका परिवार, भाजपा पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

“कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कमल गर्ग को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं”

जन्मदिवस के अवसर पर चंदन तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कमल गर्ग ने भी अभियान में सहभागिता की। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें नगर के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में सीएमओ नीतू अग्रवाल, एसडीओपी, और टीआई सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

छात्र राजनीति से शुरू हुआ सार्वजनिक जीवन कमल गर्ग ने वर्ष 1997 में खरसिया महाविद्यालय के निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े रहे। संगठन में नगर से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियां संभालने के साथ भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक तथा अलग-अलग चुनावों में संगठनात्मक दायित्व भी निभा चुके हैं,नगर की राजनीति में भी उनकी सक्रियता रही है। वर्ष 2000, 2005 और 2010 में वे अलग-अलग वार्डों से पार्षद निर्वाचित हुए। वर्ष 2015 में नगर पालिका अध्यक्ष के सीधे चुनाव में निर्वाचित होने के बाद उन्होंने अध्यक्ष का दायित्व संभाला, वर्ष 2025 में हुए नगरीय निकाय चुनाव के बाद एक बार फिर नगर पालिका अध्यक्ष बने









स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से लेकर ऑडिटोरियम तक के काम अपने कार्यकाल के दौरान नगर में स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और व्यायामशाला का निर्माण कराया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए लखीराम ऑडिटोरियम का निर्माण भी प्रमुख कार्यों में शामिल है,खरसिया की लंबे समय से चली आ रही ओवरब्रिज की समस्या को लेकर भी निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है।

जन्मदिवस के अवसर पर कमल गर्ग ने कहा कि ओवरब्रिज का काम तेजी से चल रहा है और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगामी समय में इसके पूरा होने की उम्मीद है

जनसेवा को बताया प्राथमिकता जन्मदिवस पर मिली शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए कमल गर्ग ने कहा कि खरसिया की जनता ने उन्हें जनसेवा का अवसर दिया है और वे इसके लिए स्वयं को जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त खरसिया के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने नगरवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों पर लगातार काम करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की बात कही।

दिनभर चले कार्यक्रमों में विशेष रूप से चंदन तालाब में स्वच्छता अभियान और विभिन्न सामाजिक गतिविधियां चर्चा में रहीं।








NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply