जेरोन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 24 घंटे में हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, कट्टा व कार जब्त

निवाड़ी। थाना जेरोन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक नीली रंग की बलेनो कार (UP93CE3665) बरामद की गई है।थाना प्रभारी टिंकल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी एकेन्द्र यादव निवासी टोडी ने 16 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 15 मई की रात करीब 10 बजे वह डबियाबाग जेरोन में गोकल केवट की शादी में डीजे बजाने गया था। डीजे बंद करने को लेकर कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए डीजे में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे गालियां दीं और एक युवक ने कट्टा निकालकर उस पर जानलेवा फायर कर दिया। गोली कान के पास से निकल गई। मारपीट में फरियादी व उसके साथी बालचन्द्र को चोटें भी आईं।घटना के बाद थाना जेरोन में अपराध क्रमांक 84/25 धारा 109, 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बनी टीम ने की त्वरित कार्रवाईपुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति ठाकुर एवं एसडीओपी श्री अतुल सोनी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर से मिली सूचना पर 17 मई को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके नाम इस प्रकार हैं:उमेश वर्मा पिता रामकिशन वर्मा (24 वर्ष), निवासी थाना उदगुवां, जिला दतियारोहित प्रजापति पिता देवीदयाल (23 वर्ष), निवासी बबीना, जिला झांसीअरविन्द केवट पिता सुरेश केवट (19 वर्ष), निवासी धरमपुरा, जिला निवाड़ीविक्रम केवट पिता ठाकुरदास केवट (19 वर्ष), निवासी धरमपुरा, जिला निवाड़ीमुख्य आरोपी उमेश वर्मा के कब्जे से बलेनो कार, देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया। वहीं घटनास्थल से एक चला हुआ कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपियों को 18 मई को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।इनकी रही सराहनीय भूमिका:उनि. टिंकल यादव (थाना प्रभारी जेरोन), उनि. गौरव राजौरिया (थाना प्रभारी पृथ्वीपुर), प्र.आर. प्रशांत बाजपेयी, जितेन्द्र पाल, इंदर यादव, सूरज यादव, अंकेश रावत, रविन्द्र शिवहरे, आनंद यादव, प्रकाश जाधव, महेन्द्र दांगी, शिवा नरवारे, म.आर. नीलमणी शुक्ला, विक्रम सिंह, शिशुपाल नरवरिया, सुरेश कुशवाहा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!