6 माह से फरार सूदखोर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी गिरफ्तार, करोड़ों की अवैध वसूली का किंगपिन निकला

6 माह से फरार सूदखोर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी गिरफ्तार, करोड़ों की अवैध वसूली का किंगपिन निकला

रायपुर, 9 नवम्बर।रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 6 माह से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से उसे ग्वालियर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा और पुरानी बस्ती में कई संगीन अपराध दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, आर्म्स एक्ट, अवैध संपत्ति अर्जन और करोड़ों रुपये की अवैध वसूली जैसे प्रकरण शामिल हैं।जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के ठिकानों से अवैध वसूली के करोड़ों रुपये के लेन-देन का पूरा हिसाब-किताब मिला था।

बताया गया कि आरोपी ‘विस्टों फाइनेंस’ नाम से ग्रुप बनाकर सूदखोरी और अवैध वसूली का काम करता था। तलाशी के दौरान पहले भी उसके घर से अवैध हथियार बरामद किया जा चुका है।पुलिस का कहना है कि फरारी के दौरान आरोपी किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग नहीं कर रहा था और बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा, जिससे उसकी तलाश चुनौतीपूर्ण बनी रही।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीमों को राजस्थान, हरियाणा और ग्वालियर भेजा गया था। लगातार निगरानी और रेकी के बाद आखिरकार आरोपी को ग्वालियर से दबोच लिया गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है। वहीं फरार आरोपी रोहित तोमर की तलाश अब भी जारी है। दोनों भाइयों की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर ने नगद ईनाम की घोषणा की थी।

पुलिस ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों को भी चिन्हांकित कर कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी:वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी, पिता स्व. ओमप्रकाश तोमर, निवासी साईं विला भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:निरीक्षक शील आदित्य सिंह (थाना प्रभारी पुरानी बस्ती), प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडे (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) सहित सतीश पुरिया, मुकेश सोरी, गेंदुराम नवरंग, गुरुदयाल सिंह, उपेंद्र यादव, महेंद्र राजपूत, सुनील सिलवाल, प्रमोद वर्थी, घनश्याम साहू, बसंती मौर्या, प्रमोद बेहरा, विकास क्षत्री, भूपेंद्र मिश्रा, मनोज सिंह, संतोष सिन्हा, आशीष राजपूत एवं अभिषेक सिंह तोमर की भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!