International Stage पर Kharsia का जलवा, Shyam Singhal Murthalia ने Sri Lanka में बढ़ाया India का Pride

खरसिया वासियों को गर्व: श्याम सिंघल मुर्थलिया ने श्रीलंका में किया भारत का प्रतिनिधित्व

खरसिया। खरसिया के युवा श्याम सिंघल मुर्थलिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के साथ-साथ अपने शहर का नाम भी रोशन किया है। The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) द्वारा आयोजित 40th International CA Students Conference 2026 में श्याम का चयन भारत के प्रतिनिधि के रूप में हुआ।

कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित इस International Conference में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया।खास बात यह रही कि ICAI से जुड़े करीब 12 लाख CA विद्यार्थियों में से महज 6 विद्यार्थियों का चयन इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व के लिए किया गया, जिसमें श्याम सिंघल मुर्थलिया भी शामिल रहे। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, प्रतिभा और professional journey के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

31 अगस्त से 5 सितंबर तक चले सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों के CA विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान Networking, Team Building, Industry Visit और Professional Interaction जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं, जहां प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार साझा करने और विभिन्न क्षेत्रों के professionals से संवाद करने का अवसर मिला।

श्रीलंका की संसद का किया भ्रमण सम्मेलन के दौरान श्याम सिंघल को Sri Lanka Parliament का भ्रमण करने का अवसर भी मिला। इस दौरान उन्होंने वहां के Deputy Speaker से मुलाकात की और संसदीय व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

इसके अलावा सम्मेलन के Chief Guest एवं Securities and Exchange Commission of Sri Lanka (SEC) के Chairman Senior Prof. D.B.P.H. Dissabandara से भी श्याम की मुलाकात हुई। इस दौरान professional और financial sector से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ।

खरसिया के लिए गौरव का पलश्याम सिंघल मुर्थलिया, खरसिया निवासी स्वर्गीय श्रीराम मुर्थलिया के भांजे हैं। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि की खबर से खरसिया में खुशी और गर्व का माहौल है। इतने बड़े चयन में देश के चुनिंदा विद्यार्थियों में जगह बनाकर श्रीलंका में India को represent करना उनके CA सफर की एक खास उपलब्धि है श्याम की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि खरसिया के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली यह पहचान बताती है कि छोटे शहरों से निकलकर भी प्रतिभाशाली युवा Global Platform पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!