छोटी शिकायत नहीं, गंभीर संवेदना: नाबालिग से अश्लील इशारों की शिकायत पर रायगढ़ पुलिस की 24 घंटे में कार्रवाई
‘अभियान संवेदना’ के तहत महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े मामलों में त्वरित एक्शन पर रायगढ़ पुलिस का फोकस
रायगढ़। महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में हर शिकायत को गंभीरता से लेना, तत्काल कार्रवाई करना और पीड़ित पक्ष को त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स देना—रायगढ़ पुलिस के ‘अभियान संवेदना’ का यही मूल उद्देश्य नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से कथित तौर पर अश्लील इशारे करने की शिकायत पर तेजी दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
मामला भले ही पहली नजर में छोटा नजर आए, लेकिन एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित अश्लील व्यवहार की शिकायत को पुलिस ने ‘छोटी बात’ मानकर नजरअंदाज नहीं किया। शिकायत मिलते ही मामले को संवेदनशीलता के साथ लिया गया और आरोपी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को एक स्थानीय महिला ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 17 सितंबर की रात करीब 9 बजे उसने अपनी 12 वर्षीय बेटी को घर के पीछे स्थित किराना दुकान से छोटे बच्चे के लिए पेम्पर्स लेने भेजा था कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर वापस लौटी। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि किराना दुकान संचालक भोलेनाथ कलेत, उम्र 35 वर्ष, ने उसके साथ कथित तौर पर अश्लील इशारे किए,बच्ची घटना से डर गई और बिना पेम्पर्स लिए ही वहां से भागकर घर पहुंची। इसके बाद उसने परिजनों को पूरी बात बताई। महिला ने अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी और पारिवारिक चर्चा के बाद पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस टीम महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी भोलेनाथ कलेत के खिलाफ अपराध क्रमांक 519/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला पंजीबद्ध किया।इसके बाद पुलिस टीम ने बिना देरी किए आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया।पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया और 19 सितंबर को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
‘हर शिकायत मायने रखती है’—संवेदनशील मामलों में त्वरित रिस्पॉन्स महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े अपराधों में कई बार घटना की प्रकृति छोटी दिखाई दे सकती है, लेकिन पीड़ित के लिए उसका प्रभाव गंभीर हो सकता है। ऐसे मामलों में समय पर शिकायत दर्ज होना और पुलिस की तत्काल कार्रवाई महत्वपूर्ण होती है।
रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत महिलाओं और नाबालिगों से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के साथ लेने और उन पर त्वरित कार्रवाई करने का संदेश दिया जा रहा है। इस मामले में भी शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल रिस्पॉन्स, आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की।
24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी 18 सितंबर को शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसी दिन आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया और टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। इसके बाद 19 सितंबर को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन और हमराह पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई में सबसे अहम संदेश यही है कि महिलाओं और बच्चियों से जुड़े मामलों में शिकायत की प्रकृति को हल्के में लेने के बजाय उसे संवेदनशीलता से लिया जाए और कानून के दायरे में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply