–तमनार थाना क्षेत्र में कोटवारों की बैठक सम्पन्न – कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने दिशा में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश
तमनार, 02 अगस्त 2025। तमनार थाना परिसर में आज थाना क्षेत्र अंतर्गत एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन मस्त ग्रामों के कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर द्वारा की गई, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रमुख रूप से चर्चा की गई और कोटवारों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए
:1. अवैध शराब पर रोक: गांवों में अवैध रूप से शराब का निर्माण एवं बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने हेतु कोटवारों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रत्येक गांव में इस पर नियंत्रण के लिए विशेष समिति के गठन हेतु ग्रामीणों को प्रेरित करने को कहा गया।
2. मवेशियों को सड़क पर न छोड़ें: सड़कों पर मवेशियों के खुले में छोड़े जाने से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए पशु मालिकों को सावधान किया गया। बताया गया कि लापरवाही बरतने वाले पशु मालिकों एवं एक्सीडेंट करने वाले दोनों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
3. गांवों में CCTV कैमरे लगाने का आग्रह: चौक-चौराहों की निगरानी के लिए ग्रामीणों के सहयोग से CCTV कैमरे लगाने हेतु सभी गांवों को प्रेरित करने की अपील की गई। इससे अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
4. सायबर अपराध से सतर्कता: बढ़ते सायबर अपराध को देखते हुए कोटवारों को बताया गया कि “सावधानी ही सुरक्षा है” – इस मूलमंत्र को जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों को जागरूक करें।
5. औद्योगिक क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन: चूंकि तमनार क्षेत्र औद्योगिक गतिविधियों से सक्रिय है, इसलिए भारी वाहनों की आवाजाही के चलते विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। साथ ही, दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करने को कहा गया।
थाना प्रभारी ने कोटवारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में कोटवारों की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply