रानीबोदली कैंप में राष्ट्रीय एकता दिवस पर मनाई गई सरदार पटेल जयंती, पौधारोपण और खेल प्रतियोगिताओं से बढ़ी ग्रामीण-जवानों की एकता

रानीबोदली कैंप में राष्ट्रीय एकता दिवस पर मनाई गई सरदार पटेल जयंती, पौधारोपण और खेल प्रतियोगिताओं से बढ़ी ग्रामीण-जवानों की एकता

बीजापुर, 31 अक्टूबर 2025।राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आदर्श कैंप रानीबोदली जिला बीजापुर में एकता और सौहार्द का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।

सेनानी आईपीएस राजेश कुकरेजा, आईपीएस जितेन्द्र यादव (SP बीजापुर) तथा एसडीओपी अमन लखीसरानी के मार्गदर्शन में कैंप परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह एवं सीसी दिमान सिंह राजौरिया की अगुवाई में जवानों और ग्रामीणों ने मिलकर पौधारोपण किया, साथ ही क्रिकेट और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खेल भावना के माध्यम से ग्रामीणों और सुरक्षाबलों के बीच सद्भाव और समन्वय को मजबूत किया गया।गांव के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक खेल का टॉस कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह द्वारा कराया गया, जिन्होंने टॉस जीतने वाली टीम को बधाई देते हुए खेल की शुरुआत कराई। विजेता टीम को उन्होंने पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा प्रतिभागियों और ग्रामीणों को स्वल्पाहार कराकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में घनश्याम सिंह द्वारा गांव के छोटे बच्चों को वस्त्र वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान झलक उठी।यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना बल्कि सुरक्षा बलों और ग्रामीण समाज के बीच आपसी विश्वास और अपनत्व को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!