बीजापुर में देशभक्ति की गूंज — रानीबोदली कैंप में “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ पर जवानों ने किया सामूहिक गायन
बीजापुर, 7 नवम्बर — आज बीजापुर के आदर्श कैंप रानीबोदली में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। केंद्र शासन के आदेशानुसार इस अवसर पर सेनानी IPS राजेश कुकरेजा और IPS जीतेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह और सीसी दिमान सिंह राजौरिया के नेतृत्व में सभी अधिकारी और जवानों ने एकजुट होकर राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयघोष से पूरा कैंप और रानीबोदली गांव गूंज उठा। उपस्थित ग्रामीण भी इस आयोजन का हिस्सा बने, जिन्होंने जवानों के साथ मिलकर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान जवानों में अद्भुत जोश और गर्व की भावना देखने को मिली। देश की एकता और अखंडता का संदेश फैलाते हुए यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक बन गया। राष्ट्रगीत के गायन के साथ ही माहौल में देशप्रेम की भावना और उल्लास का ऐसा संचार हुआ कि हर कोई गर्व से “भारत माता की जय” बोल उठा।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि “वंदे मातरम” केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी मातृभूमि के प्रति हमारी निष्ठा, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। सेनानियों ने जवानों को राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।


रानीबोदली का यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि चाहे सीमाओं पर हों या भीतर, हमारे जवान सदैव राष्ट्रभक्ति और अनुशासन के प्रतीक हैं। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक जयघोष के साथ पूरा क्षेत्र “वंदे मातरम” की गूंज में डूब गया। 🇮🇳

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply