खरसिया। भारतीय जनता पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे सौरभ अग्रवाल को आज महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजपा जिला आईटी सेल का संयोजक नियुक्त किया गया है।
सौरभ अग्रवाल वर्ष 2020 से संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने आईटी सेल खरसिया नगर मंडल सदस्य के रूप में कार्य प्रारंभ किया था। इसके बाद 2021 से 2026 तक उन्होंने भाजयुमो खरसिया नगर महामंत्री के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभाया।
वर्ष 2023 में उन्होंने विधानसभा सिहावा (जिला धमतरी) के कुकरेल मंडल में भाजपा अल्पकालीन विस्तारक के रूप में भी कार्य किया। साथ ही 2023 से 2026 तक वे भाजपा जिला आईटी सेल सह संयोजक के रूप में सक्रिय रहे।
अब संगठन ने उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें जिला आईटी सेल का संयोजक नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति को संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply