निजी वाहनों पर पदनाम लिखकर रौब दिखाने वालों पर सख्ती, क्या नियम सबके लिए होंगे समान?
दुर्ग यातायात विभाग द्वारा जारी आदेश में निजी वाहनों पर “पुलिस” लिखकर चलने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि निजी वाहनों पर “पुलिस” लिखकर उसका उपयोग करना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे वाहनों की सघन जांच कर जब्ती एवं संबंधित थानों के माध्यम से वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
यातायात विभाग द्वारा जारी यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की वास्तविक पहचान को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
आदेश में टैंगो मोबाइल, हाईवे पेट्रोलिंग और ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को ऐसे वाहनों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि, इस कार्रवाई के बाद लोगों के बीच यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या ऐसे नियम केवल “पुलिस” शब्द तक सीमित रहेंगे या फिर निजी वाहनों पर “प्रेस”, “नेता”, “सरकारी”, विभागीय पदनाम अथवा अन्य प्रभाव दर्शाने वाले बोर्ड लगाकर घूमने वालों पर भी समान रूप से लागू होंगे।
अक्सर देखा जाता है कि कई लोग निजी वाहनों पर विभिन्न पदनाम और पहचान लिखकर विशेष प्रभाव दिखाने का प्रयास करते हैं। इससे आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति बनती है और कई बार नियमों के दुरुपयोग की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।
लोगों का मानना है कि यदि प्रशासन निष्पक्ष व्यवस्था लागू करना चाहता है तो निजी वाहनों पर किसी भी प्रकार की प्रभावशाली पहचान का गलत उपयोग करने वालों पर समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी क्षेत्र या पद से जुड़ा व्यक्ति क्यों न हो।
जानकारों का भी मानना है कि नियमों का समान पालन ही कानून के प्रति आम लोगों का भरोसा मजबूत करता है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply