छाल में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना
रायगढ़/धरमजयगढ़। छाल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 25 अगस्त 2026 से खेदापाली साइलो चौक पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। पार्टी का कहना है कि पूर्व में 9 अक्टूबर 2025 को आर्थिक नाकेबंदी कर शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

पार्टी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम SDO राजस्व, धरमजयगढ़ के माध्यम से 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है।
इन मांगों में ग्राम चंद्रशेखरपुर के डॉ. अंबेडकर चौक से घरघोड़ा चौक छाल तक खराब सड़क की तत्काल मरम्मत, SECL छाल क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों और आश्रित परिवारों को मुआवजा व रोजगार, अनुपस्थिति के कारण बर्खास्त कर्मचारियों की पुनर्बहाली तथा प्रभावित ग्रामीणों को SECL के आसपास ठेका श्रमिक के रूप में प्राथमिकता देने की मांग शामिल है।

इसके अलावा पार्टी ने बिना तारपोलिन ढके कोयला परिवहन पर कार्रवाई, मुख्य मार्ग पर वाहनों को खड़ा कर बिल्टी काटने से लगने वाले जाम की समस्या का समाधान और SECL खदानों में कार्यरत ठेका श्रमिकों को HPC वेज के अनुसार भुगतान एवं 8 घंटे का कार्य देने की मांग उठाई है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर सिंह राठिया ने कहा कि क्षेत्र की इन समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाना चाहिए। पार्टी ने मांगों पर कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply