खरसिया में ट्रक की चपेट में आया 17 वर्षीय युवक, पैर में गंभीर चोट

खरसिया में ट्रक की चपेट में आया 17 वर्षीय युवक, पैर में गंभीर चोट

खरसिया। खरसिया के अंजोरीपाली मार्ग पर बुधवार शाम करीब 6 से 7 बजे एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रुपेश गवेल, निवासी भागोडीह ग्राम के रूप में बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रुपेश बाइक लेकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान युवक ट्रक की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि ट्रक का पहिया युवक के पैर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसका पैर बुरी तरह घायल होकर टूट गया।

हादसे के बाद घायल रुपेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार पैर में गंभीर चोट आई है।घटना को लेकर खरसिया पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

वहीं घायल युवक के इलाज के खर्च को लेकर भी बातचीत किए जाने की जानकारी सामने आई है स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में शामिल ट्रक टीकाराम अग्रवाल से संबंधित बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

बताया यह भी जा रहा है कि हादसे के समय ट्रक चालक के नशे में होने की आशंका है। इस संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पुलिस की ओर से चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

नाबालिग युवक के गंभीर रूप से घायल होने के इस मामले में लोगों ने भी जिम्मेदार चालक के खिलाफ कड़ी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!